बीटन जखेवाल में मारपीट चले तेजधार हथियार : एक पक्ष का पुलिस कर्मी जबकि दूसरे पक्ष का 20 वर्षीय युवक घायल , पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज

by

हरोली : बीटन जखेवाल में मारपीट की घटना में 20 वर्षीय युवक सहित एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोप लगाए हैं। घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाने के बाद पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई करते हुए जाँच शुरू कर दी है।
हरोली पुलिस को 20 वर्षीय दिनेश कुमार निवासी बीटन तहसील हरोली ने दी शिकायत में बताया कि शनिवार शाम 5.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर बीटन बाजार गया था। घर वापस आते वक्त अचानक उसके पीछे करीब चार मोटरसाइकिल सवार आए और गाली-गलौज करने लगे, लेकिन किसी तरह वहां से बच निकला। इस बीच मैंहदवानी ,पंजाब में भाई के पास दंगल देखने चला गया। वहां से वापस आते वक्त 8.05 बजे शिव मंदिर के पास पहुंचे तो विनोद कुमार (विक्की), अनिल कुमार, अमनदीप (दीपू), चंद्र देव, गुरप्रीत, विनोद कुमार (अज्जू), गुरविंद्र, रूजल, राकेश कुमार और बाल किशन ने हमला कर दिया। विनोद ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट से किसी तरह भाई दीपक ने छुड़ाया। जबकि दूसरे पक्ष के अनिल कुमार निवासी जखेवाल डाक घर बीटन तहसील हरोली ने बताया कि वह हिमाच पुलिस में कार्यरत है और इन दिनों छुट्टी पर आया है। शनिवार को घर पर ही मौजूद था। करीब 6:15 बजे शाम को उसके ताया के लड़के विनोद कुमार ने बताया कि गांव का दीपक उसे फोन पर गाली-गलौज कर धमकियां दे रहा है। इस पर ताया का लड़का विनोद, चाचा बाल किशन, हुसन लाल और परिवार के अन्य सदस्य उनसे बात करने गए। लेकिन शिव मंदिर के पास पहुंचते ही दीपक कुमार, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र, रमन कुमार, गोगी, बिंदू, मोहित और बिल्ला ने उन पर हमला कर दिया। दिनेश ने तेजधार हथियार से उसपर प्रहार कर दिया, जिससे उसके हाथ पर काफी चोटें आई हैं। मारपीट में परिवार सदस्यों बचाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 67 उम्मीदवारों ने भरे परचे : ऊना जिले में शहरी निकाय चुनावों के लिए 137 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन-पत्र

ऊना, 02 मई -शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के लिए ऊना जिले के विभिन्न निकायों में कुल 137 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुंदरनगर में जिला स्तरीय किसान समूह मेला एवं रक्तदान शिविर आयोजित

एएम नाथ।  सुंदरनगर, 25 दिसंबर । कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर के सामुदायिक भवन में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी द्वारा हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना-II कृषि विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय किसान समूह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जायका कार्यालय गोहर में बैठक का आयोजन : गुणवत्ता को ध्यान में रखकर जायका का परियोजनाओं को करें समय रहते पूरा -जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी

  गोहर। 23 जनवरी, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण परियोजना गोहर बीपीएमयू इकाई की बैठक जिला परियोजना प्रबंधक मण्डी डा० बलबीर ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यालय गोहर में की गई। बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक...
Translate »
error: Content is protected !!