बीटन में 2.03 करोड़ से संवरेगा तालाब : फाउंटेन से लेकर ओपन जिम तक बनेंगे, पार्क और वॉकिंग पाथ से बढ़ेगा आकर्षण : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

by

रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 14 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के बीटन में करीब 2.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और परियोजना के तहत विकसित की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

तालाब के सौंदर्यीकरण के तहत यहां फाउंटेन, ओपन जिम, सुंदर पार्क और वॉकिंग पाथ विकसित किए जाएंगे। परियोजना पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को घूमने-फिरने, व्यायाम करने और मनोरंजन के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही बीटन में यह स्थान लोगों के आकर्षण का नया केंद्र बन सकेगा।

जनसुविधाओं और गांवों के सौंदर्यीकरण पर जोर

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ जनसुविधाओं, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रयास है कि लोगों को अपने आसपास बेहतर सुविधाएं मिलें और गांवों का स्वरूप अधिक आकर्षक बने।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पारंपरिक तालाबों के संरक्षण, जल संचयन और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल भी विकसित होंगे।

अप्रैल 2026 में हुआ था भूमि पूजन

बीटन में तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण परियोजना का भूमि पूजन अप्रैल 2026 में किया गया था। इसकी अनुमानित लागत करीब 2.03 करोड़ रुपये है। परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होने के साथ तालाब के संरक्षण और आसपास के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा : एस डी एस गुरसिमरनजीत कौर

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन सफल चल रहा है/एस डी एस गुरसिमरनजीत कौ *यह हरित मिशन (चढ़दा सूरज) अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से चलाया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाजे राजकीय बॉय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के मेधावी : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा – विधायक नीरज नैय्यर

एएम नाथ। चंबा,7 फरवरी :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का...
पंजाब

सरबत सेहत बीमा योजना के ई- हैल्थ कार्ड बनाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान का लाभ उठाए लोग: अमित कुमार पांचाल

ए.डी.सी ने लाभार्थियों को जल्द से जल्द ई कार्ड बनवाने की अपील की जिले के सेवा केंद्रों व कामन सर्विस सैंटर में लोग बनवा सकते हैं ई-कार्ड, मार्किट कमेटियों में लगाए गए है विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!