बीड़ में किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित :कृषि और पशुपालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं युवा : किशोरी लाल

by

बीड़, 12 जुलाई : राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के 42वें स्थापना दिवस पर पशुपालन और मत्स्य पालन गतिविधियों में जुड़े किसानों के लिए क्रेडिट जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
बीड़ के स्मृति सदन में आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, किशोरी लाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि सरकार किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को पशुपालन की ओर आकर्षित करने तथा आय को बढ़ाने के लिये गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से युवा स्वरोजगार की ओर भी प्रेरित होंगे। उन्होंने किसानों से देसी और अच्छी नस्ल के दुधारू पशुओं को पालने का आह्वान किया।
उन्होंने इस अवसर पर नाबार्ड की ओर से
256 किसानों को 153.60 लाख के किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए । कार्यक्रम में पीएनबी और एसबीआई, केसीसीबी और एचपीजीबी बैंक भी लाभार्थियों के स्वीकृत पत्रों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , डीडीएम नाबार्ड हिमांशु साहू, एलडीएम कुलदीप, पीएनबी से अनुराग शर्मा, डॉ. देवेश ठाकुर, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन सूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , पंचायत के प्रतिनिधि , किसान तथा गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने विधिवत रूप से किया चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर का शुभारंभ

नाहन 19 मार्च- उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास माता बाला सुन्दरी, प्रियंका वर्मा ने आज श्री महामाया बालासुंदरी माता मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत रूप से पूजा -अर्चना व हवन यज्ञ कर...
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पांच दिव्यांग शोधार्थियों को राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने पर बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फेलोशिप प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पांच दिव्यांग पीएचडी शोधार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

काग्रेस से टिकट की दौड़ में हरदीप सिंह बावा और उज्ज्वल सिंह राणा : भाजपा से केएल ठाकुर का प्रत्याशी बनना तय

एएम नाथ।  नालागढ़ :  सोलन जिले का विधानसभा क्षेत्र इसी के साथ संपूर्ण सोलन जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है जो 15 जुलाई तक लागू रहेगी। गौरतलब है कि नालागढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के चम्बा दौरे से लोगों को मिली निराशा : मनोज कुमार

एएम नाथ। चम्बा :   भाजपा जिला प्रवक्ता चम्बा मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु ने चम्बा सदर के चौगान नंबर दो में  मंगलवार को जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री का चम्बा...
Translate »
error: Content is protected !!