बीडीओ ने स्कूली बच्चों को एंटी चिट्टा का शपथ दिलाई : एंटी चिट्टा अभियान को आंदोलन की तरह चलाने का किया आह्वान

by

पट्टा मेहलोग, 18 जून (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटबेजा व राजकीय उच्च विद्यालय गुनाई में बीडीओ कुलदीप सिंह ने छात्रों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य उपस्थित ग्रामीणों को चिट्टा के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने सभी को नशे के विरुद्ध आंदोलन चलाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि पाठशाला में एंटी चिट्टा बॉक्स में इस नशे से जुड़े लोगों की जानकारी लिख कर डाल दे ताकि इसका पूरे हिमाचल में खात्मा किया जा सके। उन्होंने एंटी चिट्टा अभियान को एक जन आंदोलन की तरह चलाने का आह्वान किया। पंचायत सचिव राज कुमार शर्मा ने भी बच्चों को नशे के खिलाफ जानकारी दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू बाला ने बताया कि एंटी चिट्टा अभियान पहली जून से 20 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में चलाया जा रहा है। नीतू राय ने मंच का संचालन किया। एसएमसी प्रधान नरेश ठाकुर ने छात्रों को चिट्टे के खिलाफ अपने परिवार, दोस्तो व पड़ोसियों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में विद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा पाठशाला के प्रवक्ता सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, सरोज, उमा शंकर, ऋचा शर्मा, किरण पराशर, गोविंद राम और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं पर AI वीडियो बना फिर विवादों में घिरे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पंजाब से दिल्ली तक भारी गुस्सा

मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उन पर सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। हरियाणा निवासी ध्रुव राठी ने ‘द राइज ऑफ सिख’...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंदिरों के जीर्णोद्धार पर सरकार निरंतर कर रही काम : मुकेश अग्निहोत्री

श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली में निशान साहेब स्थापना समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, मंदिर परिसर के निर्माण पर खर्च हुए करीब एक करोड़ रुपये रोहित जसवाल।  ऊना, 12 सितंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HPU फीस वृद्धि विवाद: एबीवीपी ने किया प्रदर्शन, फीस वापस लेने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

शिमला, 07 अगस्त । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शिमला जिला इकाई ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्क ड्रग पार्क के निर्माण में देरी से विधानसभा में हंगामा , नारेबाजी के बाद विपक्ष का सदन से “वॉकआउट” – सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने उठाया मुद्दा

 सीएम पर लगाए झूठ बोलने के आरोप एएम नाथ। शिमला : विपक्ष ने आज बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला वहीं सदन के भीतर भी विपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!