बीडीपीओ कार्यालय द्वारा असुरक्षित घोषित छह दुकानें किराये पर दीं

by

बीडीपीओ ने कहा कि दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए आज नोटिस निकल दिया गया
गढ़शंकर : गढ़शंकर ब्लाक विकास तथा पंचायत अधिकारी के कार्यालय द्वारा सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल के समीप असुरक्षित करार 6 दुकानों को गिरा कर नई बनाने के स्थान पर उन्हें किराए पर देकर दुकानदारों व ग्राहकों के जान-माल को दांव पर लगाया जा रहा है। यह दुकानें लंबे समय से किरायेदारों के कब्जे तले हैं जबकि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस इमारत को सितम्बर 2021 के दौरान जारी एक पत्र द्वारा असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। इस संबंधी दुकान करते दुकानदारों ने बताया कि विभाग के टैक्स कलैक्टर द्वारा हर महीने दुकानों का किराया वसूला जा रहा है। जबकि इन दुकानं के असुरक्षित होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कई सालों से इन दुकानों का प्रतिमाह लगभग 1200 से 1500 रुपये किराया विभाग द्वारा वसूला जा रहा है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक बीडीपीओ कार्यालय को तिथि 6 सितम्बर 2021 को लोक निर्माण विभाग द्वारा एक पत्र जारी किया गया था। जिसके तहत इन दुकानों की हालत खस्ता होने से इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया था पर विभाग ने किसी भी दुकानदार को इन इमारतों के असुरक्षित होने की सूचना नहीं दी।

बीडीपीओ मनजिन्द्र कौर : मैंरी कुछ दिन पहले यहां हुई है ।कल मंथली मीटिंग में मुझे लोक निर्माण विभाग का पत्र मिला तो पता चला के उक्त दुकानें अनसेफ है। आज ही दुकानदारों को नोटिस निकाल दिया गया। कल दुकानदार दुकानों को खाली कर देगे । उससके बाद इन दुकानों को तुड़वा दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोज पिन से खुला मर्डर मिस्ट्री का राज : महिला की हत्या कर नाले में फेंकने के आरोप में पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में करीब एक महीने पहले नाले से मिली महिला की लाश की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है. इस रहस्यमयी हत्या के पीछे नथ यानी नाक की एक...
article-image
पंजाब

First National Lok Adalat of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/March 2 :  On the directions of Member Secretary Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar, Mohali, the first National Lok Adalat of the year 2025 is being organized on March 8, 2025...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर मुख्य मार्ग पर रोड डेमो लुक डालने का काम शुरू : स्वामी प्रकाश नंद महाराज भूरी वाला और बाबा सतनाम सिंह किला आनंदगढ़ साहिब ने की अरदास

गढ़शंकर  :  श्री आनंदपुर साहिब-गढ़शंकर मुख्य सड़क का काम पिछले दो महीनों से युद्ध स्तर पर चल रहा है, जो दिन-ब-दिन अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है । किला श्री आनंदगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने मृतक युवक पर एनडीपीएस एकट तहत किया मामला दर्ज : मृतक युवक के पिता ने एससी कमिशन व एसएसपी को संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ की श्किायत

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने अढ़ाई वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ कर मौत का शिकार हो चुके युवक गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर खाकी पर एक दाग...
Translate »
error: Content is protected !!