बीडीसी बंगाणा की बैठक संपन्न, जनता की समस्याओं के समाधान में निभाएं सकारात्मक भूमिका:कृष्णपाल

by
ऊना, 26 फरवरी: बंगाणा उपमंडल के अंतर्गत आज पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा, सीडीपीओ हरीश मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में वर्ष 2021-22 के दौरान गोविंद सागर झील में चलने वाले रूटों की नीलामी बारे चर्चा की गई तथा नीलामी कमेटी का गठन भी किया गया। मोटर वोटों की पासिंग प्रक्रिया व चालक के लाईसेंस बारे भी विस्तार से चर्चा की गई।
जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा ने सभी बीडीसी सदस्यों से आहवान किया कि वे इस मंच पर जनहित मुद्दों को उठाकर जनता की समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ हर गरीब तक पहुंचे इनके लिए सभी सदस्य अपनी सकारात्क भूमिका निभाएं। बैठक के दौरान खंड विकास कार्यालय और बाल विकास विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम : मुकेश रेपसवाल

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर 40% तक सब्सिडी और 6% ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध : उपायुक्त उपायुक्त ने लोगों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन : 9 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

 जयसिंहपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं भी जल्द करेंगे समर्पित एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  जयसिंहपुर, 2 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर...
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाडी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के साक्षात्कार स्थगित

एएम नाथ। चम्बा : उपमंडल डलहौजी के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में 03 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 03 पद आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पड़े पदों के लिए कार्यालय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डलहौजी में 29.11.2024 को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी हादसे के घायलों का DC जतिन लाल ने जाना कुशलक्षेम : मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए 25-25 हजार,घायलों को 10-10 हजार

ऊना, 25 मार्च :  उपायुक्त जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी...
Translate »
error: Content is protected !!