एचआरटीसी के स्थापना दिवस पर जयसिंहपुर में किया बस अड्डा और डिपो का उप-मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन : 9 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का किया शिलान्यास

by
 जयसिंहपुर क्षेत्र में करोड़ों की लागत से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं भी जल्द करेंगे समर्पित
एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  जयसिंहपुर, 2 अक्तूबर। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर जयसिंहपुर के काथला में 4.39 करोड़ की लागत से बस अड्डा और बस डिपो के भवन निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी में 2.48 लाख की लागत से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति भवन और लंबागांव में 2.08 करोड़ रुपए की लागत से बहुद्देश्य भवन की आधारशीला भी रखी।
May be an image of 3 people, crowd and dais
इसके पश्चात उन्होंने काथला जयसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को एचआरटीसी के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है। उन्होंने सब डिपो और बस अड्डा को तय सीमा के भीतर निर्माण करने की प्रतिबद्धता भी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के समय में भूमि का हस्तातरण बस अड्डा प्राधिकरण के लिए हुआ है और करीब एक सप्ताह पहले इस निर्माण कार्य के लिए 4.39 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसकी पहली किश्त 1.20 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी कर दी गई है।
May be an image of 2 people, temple and text
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बस अड्डा प्राधिकरण की ओर से मामले पर एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया को शुरु कर दिया जाएगा और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के लिए सरकार तत्पर है।
उन्होंने कहा कि इस निर्माण कार्य के साथ बिलासपुर के भराड़ी में भी बस अड्डे का कार्य शुरु किया जाएगा।
उन्होंने एचआरटीसी के 51वें स्थापना दिवस के मौके पर जनसभा में उपस्थित लोगों को बधाई देते हुए कहा कि पथ परिवहन निगम प्रदेश में जनकल्याण के लिए लगातार समर्पित है और 94 फीसदी रूट घाटे में चलाकर भी निगम आम लोगों की सेवा के लिेए दिन रात कार्यरत है।
May be an image of one or more people, dais, temple and text
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंचरुखी क्षेत्र की करीब 34 करोड़ की लागत की पेयजल योजना का कार्य 50 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। इससे हजारों लोग लाभान्वित होंगे। इसके अलावा नाबार्ड और जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में है जिनका एक माह के भीतर लोकार्पण संभावित है।
उन्होंने आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
May be an image of 3 people, children's toy and text that says "जल शक्त्ि विभाग दिमाचल प्रदेश लाभाचियों कमंचारियों भरव पार्याजना मयन शिलाऱ्यास श्री मुकेश अग्निहोत्री मानकीय इ्म- नखामंशरी 1E-G पट্া ईश्री ई0 श्री यादविंद्र गामा ਬলे? মाননाय आपुय कानन वर्याने सम विक्मी का्क"
इस मौके पर मंत्री यादविंद्र गोमा ने उपमुख्यमंत्री का उनके गृह क्षेत्र में करीब 9 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशीला रखने के लिए आभार भी जताया।
स्थानीय लोगों ने जनसभा से पहले गर्मजोशी के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और एचआरटीसी प्रबंधन और मंत्री यादविंद्र गोमा सहित कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने उनको सम्मानित भी किया। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने फूलों का हार पहनाकर उपमुख्यमंत्री का सत्कार किया।
इस अवसर पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, एचआरटीसी बीओडी सदस्य राम गोपाल शर्मा, जल शक्ति विभाग के धर्मशाला जोन के चीफ इंजीनियर दीपक गर्ग, अधिशाषी अभियंता बस अड्डा प्राधिकरण कमल शर्मा, कांग्रेस नेता जसवंत ढढवाल, केसर कटोच, एस डी एम संजीव ठाकुर, स्थानीय जन प्रतिनिधी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर मुझे नहीं सिखाएंगे कि मुझे क्या करना है और क्या नहीं – विधानसभा के बाहर और भीतर अलग-अलग दायित्व : पठानिया

एएम नाथ। शिमला ; विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान राजनीति एक बार फिर चरम पर है । विपक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया द्वारा पूर्व में एक जनसभा में भाजपा विधायकों के खिलाफ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद : हिमाचल प्रदेश के 2 गिरफ्तार

मोहाली : मोहाली में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनसे 7 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ नार्कोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सांटिस एक्ट के तहत केस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात में बुखार व जोड़ दर्द को नजरअंदाज न करें – पीने के पानी को कम से कम 10 मिनट तक उबाल कर, ठंडा होने पर, करे पीने में उपयोग : डॉ गोपाल चौहान

एएम नाथ। करसोग, 17 अगस्त :  खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग, डॉ गोपाल चौहान ने बताया कि करसोग क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बुखार और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
Translate »
error: Content is protected !!