बीत के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाये और पास की जगह आधार कार्ड मान्य हो : कुलभूषण कुमार

by

गढ़शंकर : लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी द्वारा कल एक अप्रैल को कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाए एंट्री टैक्स के खिलाफ किया जायेगा। लोक बचायो पिंड बचायों संघर्ष कमेटी के सदस्य पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश द्वारा पंजाब व अन्य प्रदेशों के बॉर्डरों पर लगाए एंट्री टैक्स में की भारी बढ़ौतरी को लोगों द्वारा किए संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश की सरकार बैकफूट पर आ गई और एंट्री टैक्स में की बढ़ौतरी को आज वापिस ले लिया है और हिमाचल बॉर्डर से पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गाँवो के निवासियों को एंट्री टैक्स छोट दी गई है। जिसके लिए सबंधित लोगों को पंजाब व हिमाचल प्रदेश के एसडीएम और तहसीलदारों से पास बनवाना होगा। उन्होनों ने कहा संघर्षशील लोगों द्वारा लगातर एंट्री टैक्स की बढ़ौतरी के खिलाफ संघर्ष किया जा रहा था और कल बड़े स्तर हर एंट्री टैक्स बैरियर पर प्रदर्शन किया जाना था। जिसके चलते सरकार मजबूरन बैकफुट पर आ गई।  यह लोगों के संघर्ष की जीत है।
उन्हीनों कहा हम लोगों को साथ लेकर कल कोकोवाल मजारी बॉर्डर पर प्रदर्शन करेंगे। जिसमें हमारी मांग है कि बीत इलाके के 44 गांवों में से 22 गांव हिमाचल में और 22 पंजाब में है। इसलिए बीत इलाके के सभी गांवों के लोगों को एंट्री टैक्स से छूट दी जाए और पास वाली शर्त ख़त्म कर आधार वार्ड या अन्य पहचान पत्र के आधार पर जाने की एंट्री टैक्स बिना टैक्स दिए जाने के हिमाचल सरकार तुरंत निर्देश दें।
फोटो : कुलभूषण कुमार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द द्वारा वार्षिक साहित्यिक समागम आयोजित : समागम दौरान चार पुस्तकें रिलीज की तथा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर, 23 दिसंबर : दर्पण साहित्य सभा सैला खुर्द द्वारा वार्षिक साहित्यिक समागम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किया गया। इस मौके चार पुस्तकें रिलीज की गई तथा हाजिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधजला शव घर के आंगन में पड़ा था : पत्नी की हत्या कर शव को आंगन में गड्डा खोदकर जलाने का प्रयास

एएम नाथ। शिमला : शिमला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या की। उसके शव को घर के आंगन में गड्डा खोदकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को सौंपा तकनीकी शिक्षण संस्थानों के 15 हज़ार युवाओं के नेतृत्व कौशल प्रशिक्षण का ज़िम्मा : तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला  : अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े 15000 युवाओं को नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षक देगी इसके लिए राज्य सरकार ने संस्था के...
Translate »
error: Content is protected !!