बीत क्षेत्र का विकास केवल अकाली दल सरकार के समय ही हुआ : लोग चुनाव का इन्तजार क्र रहे ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार को चलता किया जा सके — पूर्व विधायक भुल्लेवाल राठां

by

गढ़शंकर :  शिरोमणि अकाली दल, बीत सर्कल के अकाली कार्यकर्ताओं के बैठक की अड्डा झुग्गियां में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर  शिरोमणि अकाली दल के हलका गढ़शंकर के इंचार्ज पूर्व विधायक ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां की अगुआई में बैठक हुयी। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारिओं को लेकर चर्चा की गई।
पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां ने अकाली दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय बीत क्षेत्र में अनगिनत विकास कार्य हुए। इनमें बीत क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए डल्लेवाल में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन बनाया गया। अड्डा झुंगियां (बीणेवाल) में 30 बेड क्षमता वाला सीएचसी अस्पताल बनाया गया। खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास महाराज जी की स्मृति को समर्पित लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से मीनार-ए-बेगमपुरा का निर्माण कराया गया। पीने के पानी की योजनाएं और सिंचाई के लिए बड़ी संख्या में ट्यूबवेल लगाए गए। अकाली दल सरकार के बाद बनी सरकारों ने बीत क्षेत्र के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया और लोगों के हिस्से केवल निराशा ही आई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अकाली दल सरकार के समय करवाए गए विकास कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाएं, ताकि लोगों को पता चल सके कि किस सरकार ने वास्तव में विकास कार्य किए।

उन्हीनों कहा आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कर्मचारियों, किसानों व अन्य वर्गों द्वारा अपनी मांगों के लिए धरने प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज करवाया जा रहा है।  गाँवो व शहरों के विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा कोई ग्रांट नहीं दी जा रही और कर्मचारियों को डीए की किश्तें देने में माननीय हाई कोर्ट में भी बहाने बनाए जा रहे थे आज हाई कोर्ट ने आखिर पंजाब सरकार को आदेश जारी कर दिए के कर्मचारियों को 15 दिन में डीए दिया जाए। हर महीने पंजाब सरकार कर्ज लेकर काम चला रही है।  लोगों को जगह जगह धमकियां दी जा रही कानून व्यवस्था की हालत बदतर हो चुकी है। पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फ़ैल हो चुकी है।  लोग चुनाव का इन्तजार क्र रहे ताकि आम आदमी पार्टी की सरकार को चलता किया जा सके।

बैठक में डॉ. बलवीर सिंह शेरगिल, जगदेव सिंह मानसोवाल, भाग सिंह खुरालगढ़, हिम्मत सिंह हैबोवाल, पूर्व सरपंच राजविंदर सिंह, दिलावर सिंह, बलजीत सिंह जीती, तरसेम कसाणा, गुरदेव सिंह मैरा, सतनाम, जय चंद कटारिया, बब्बू सेखेवाल, रिंकू, अमित सिंह, मंगत सिंह (पूर्व सरपंच), जसवीर सिंह मलैत, अजे खोपड़, कुलविंदर सिंह, बिक्रम राम पंच गढ़ी, राज कुमार पंच गढ़ी, दीप खुरालगढ़, सुखदेव सिंह सुख्खा, निर्मल सिंह तथा दारा सिंह उपस्थित थे।

10 दिन पहले दो पंचों में हुए थे शामिल आज अकाली दल की बैठक में रहे मौजूद :   डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने करीव दस दिन पहले गढ़ी मानसेवाल को सरपंच व् कुछ पंचों को आप में शामिल किया था।  उन्में से गढ़ी मानसेवाल के दो पंच बिक्रम राम व राज कुमार शिरोमणि अकाली दल, बीत सर्कल की बैठक में मौजूद रहे। जिससे साफ़ हो गया आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले समय का इन्तजार कर रहे है और चुनावी बिगुल वजते हुए बड़े स्तर पर अपनी पार्टियों में लौट सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Yuva Khel Bhalai Board Vows

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /August 17 : Under the leadership of Gagandeep Kaur and Sukhdeep Singh Bajwa, the Yuva Khel Bhalaai Board organized the 80th Independence Day celebrations at Fighter Sports Zone on Kartarpur Road, Kapurthala,...
article-image
पंजाब

बीत कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग में सर्वसमिति से अजायब सिंह बोपाराय को चुना अध्यक्ष

गढ़शंकर। गढ़शंकर के ईलाका बीत की कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग डा. बलवीर सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कैमिसटों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्थार से चर्चा की गई सभी ने...
article-image
पंजाब

सिख युवक से मारपीट का मामला : शिव सेना कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार…2 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

श्री मुक्तसर साहिब :  शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गर्ग एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को बस स्टैंड के बाहर धरने के दौरान सिख युवक गुरविंदर सिंह निवासी चढ़ेवान के साथ मारपीट का मामला...
Translate »
error: Content is protected !!