बीबी जागीर कौर को 30 अक्टूबर मिलेगी अकाली दल की दो मैंबरीय टीम : डॉ. चीमा, सरदार रखड़ा

by

हरियाणा सरकार एच.एस.जी.एम.सी के गठन की अधिसूचना को तुरंत वापिस ले: शिरोमणी अकाली दल

पटियाला: 29अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल ने आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के गठन की अधिसूचना तत्काल वापिस लेने की मांग करते हुए कहा कि हरियाणा के सिख खटटर सरकार द्वारा जारी सरंचना का विरोध कर रहे हैं।

यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. दलजीत सिंह चीमा और पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि एचएसजीएमसी के गठन की अधिसूचना ने अकाली दल के इस रूख की पुष्टि कर दी है कि गुरुद्वारा साहिबों के प्रबंधन का निर्णय कोई और द्वारा लिया जा रहा है, और सिखों से सलाह भी नही ली गई। उन्होने यह भी बताया कि बलजीत सिंह दादूवाल ने जिस तरह से अधिसूचना का विरोध किया, उससे पता चलता है कि अध्यादेश जारी करने से पहले एचएसजीएमसी के सदस्यों से भी परामर्श नही किया गया है।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए डॉ. चीमा और सरदार रखड़ा ने कहा कि एसजीपीसी की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर पार्टी की वरिष्ठ नेता रही हैं और पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली इकाई कोर कमेटी सदस्य भी रही हैं। उन्होने कहा कि उन्होने उनसे फोन पर भी बात की है और एसजीपीसी पदाधिकारियों के चुनाव के मुददे पर चर्चा करने के लिए कल शाम 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे कपूरथला में उनके पैतृक गांव बेगोवाल में उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करेंगें। उन्होने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने इन दोनों को यह जिम्मेदारी सौंपी है और वे उनसे इस मुददे पर विस्तार से चर्चा करेंगें। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए डॉ.चीमा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरें प्रकाशित करने के सुझाव की निंदा की और कहा कि लोग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर इन देवी -देवताओं के समक्ष नतमस्तक होते हैं। उन्होने कहा कि भगवान हमेशा सर्वोपरि हैं और करंसी सहित हर चीज से कहीं उपर हैं। उन्होने कहा कि केजरीवाल जो कुछ भी कर रहे हैं , उसका उददेश्य हिमाचल प्रदेश और गुजरात चुनावों में वोट बटोरना है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुरजीत सिंह अबलोवाल भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर 4 साल में रिटायर्ड : 75 साल का बूढ़ा एक और मौका मांग रहा : मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की बेटी और मीसा भारती ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी की है। पटना के बिहटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मीसा भारती ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बेलगाम चोर : नंगल रोड पर दुकान से लाखों के वस्त्र उड़ाए।

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में पुलिस प्रशासन लापरवाह है तो वही चोर मस्त मुद्रा में है वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाते है और चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सबसे निकट जाकर मुसेवाला को गोलियां मारी थी 19 वर्षीय अंकित सेरसा ने : सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा गिरफ्तार

चंडीगढ़ : दिल्ली : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल...
article-image
पंजाब

200 ग्राम हेरोइन, 8 लाख रुपये की ड्रग मनी व तीन महंगी गाड़ियां सहित तीन ग्रिफ्तार

गढ़शंकर – नशे के धंधे के लिए विख्यात गांव देनोवाल खुर्द में छह महीने में चार लोगों के शव बरामद होने के बाद लोगों के आक्रोश का सामना कर रही गढ़शंकर पुलिस ने तीन...
Translate »
error: Content is protected !!