बीबीएन क्रिकेट लीग सीजन 6 की ट्रॉफी व किट लांच – 20 से 22 मार्च को बददी के निमंत्रण पैलेस में होने जा रहा है आयोजन

by

12 टीमें लेंगी हिस्सा, टी शर्ट व ट्राफियाें का एसडीएम नालागढ़ व बददी ने की लांचिंग

बी बी एन, 13 मार्च (तारा) : प्रदेश के औद्योगिक नगर बीबीएन में खेली जाने वाली बहुचर्चित बीबीएन क्रिकेट लीग के लिए शुक्रवार को क्रिकेट किट व ट्रॉफियों की लांचिंग का समारोह आयोजित किया गया। शुक्रवार को इस खास मौके पर एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र अहलुवालिया व एसडीएम बद्दी संजीव धीमान भी पहुंचे। क्रिकेट लीग सीजन 6 का आयोजन आने वाली 20 से 22 मार्च को बददी के निमंत्रण पैलेस में आयोजित होने जा रही है। इस खास मौके पर बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया व टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश जैन ने कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का सम्मान किया और इस क्रिकेट लीग को सफल बनाने का निवेदन किया। वाईएस गुलेरिया ने कहा कि उनके इस क्रिकेट लीग का मकसद कलीन बददी व ग्रीन बददी का संदेश देना है। बददी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस सदभावना प्रतियोगिता में पूर्व की तरह 12 टीमें शिरकत करेंगी। इसमें समस्त उद्योग संगठनों के अलावा प्रशासनिक टीमें, सामाजिक संगठन व मीडिया से जुड़ी टीमें भाग लेंगी।

बीबीएनआईए के अध्यक्ष यशवंत सिंह गुलेरिया, संगठन सचिव अजय चौधरी व क्रिकेट लीग के आयोजन समिति के चेयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि टूर्नामेंट संबधित सभी नियम व कायदे के बारे में जानकारी दी और उसके बाद सभी टीमों काे चार पूल में विभाजित किया। उन्होंने बताया कि सभी मैच 20 मार्च से 22 तक बददी के निमंत्रण पैलेस मैदान में होंगे और सभी टीमों को दो दो मैच खेलने को मिलेंगे और दो मैच जीतने वाला ही अगले दौर में प्रवेश करेगा। प्रतियोगिता में आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है, यानि इससे कम उम्र के प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे। एक टीम में अधिकतम 15 खिलाड़ी होंगे। मुकेश जैन ने बताया कि पिछले वर्ष नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने की थीम पर यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस वर्ष आयोजित होने वाली क्रिकेट लीग को ग्रीन बददी व क्लीन बददी संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस लीग को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए हमारा प्रयास होगा कि भारतीय टीम में खेलने वाले खिलाड़ियों को भी अतिथि के रूप में बददी में लाया जाएगा। बददी के निमंत्रण पैलेस में आयोजित होने वाली इस क्रिकेट लीग को सीएन फार्मा द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है और हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खेल के दौरान कई कार्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
फोटो 13 बद्दी:
छठी बीबीएन क्रिकेट लीग की ड्रेस एवं ट्रॉफी लॉंच करते बीबीएन आई ए के के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। कुलदीप सिंह पठानिया आज 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के साथ पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों विशेषकर लंबित कार्यों से संबंध में लोक निर्माण मंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

एएम नाथ। शिमला 21 अगस्त – प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता मे आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टुटू ब्लॉक की सभी 34 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीटीयू के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल, अमृतसर और ऋषिकेश के लिए शुरू होंगी नई सेवाएं

चंडीगढ़ : पुनीत महाजन | चंडीगढ़ शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के बेड़े में 40 नई इंटरस्टेट बसें शामिल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए औद्योगिक क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

सोलन:   अतिरिक्त मुख्य सचिव बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा तथा उद्योग राम सुभाग सिंह ने निर्देश दिए कि सोलन जिला के नए औद्योगिक क्षेत्रों में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं। राम...
Translate »
error: Content is protected !!