बीबीएमबी कर्मचारियों से मीटिंग ना करने से गुस्साए कर्मचारियों ने सतलुज सदन में बीबीएमबी चेयरमैन का किया घेराव,

by

मान्यता प्राप्त यूनियन इंटक व सांझा मोर्चा द्वारा चेयरमैन के घेराव ओर मीटिंग की फ़ोटो

चेयरमैन ने पहले मान्यता प्राप्त यूनीयन से मीटिंग करने से किया इंकार,बाद में मसला बड़ता देख की मीटिंग
यूनीयन की फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग मान ली जाएगी:चेयरमैन
नंगल
भास्कर संवाददाता: बीबीएमबी की मान्यता प्राप्त यूनीयन व सांझा फ्रंट द्वारा अपनी मांगो को लेकर नंगल दौरे पर आए बीबीएमबी चेयरमैन संजय श्रीवास्तवा का सतलुज सदन का गेट बंद करके घेराव किया गया। यूनीयन मैंबरों ने घेराव का कारण चेयरमैन द्वारा मांगो को लेकर यूनीयन मैंबरों के साथ मीटिंग करने से इंकार करना बताया गया। चेयरमैन के साथ मीटिंग करने से मिले इंकार से गुस्साए कर्मचारियों ने मैनजमेंट पर कर्मचारियों की मांगो को नजरअंदाज करने के आरोप लगाए और बीबीएमबी मैनजमेंट सहित चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले को तूल पकड़ता देख में बीबीएमबी अधिकारियों ने चेयरमैन के साथ यूनीयन मैंबरों की मीटिंग करवाई। मीटिंग में चेयरमैन कर्मचारियों की मांग फैमिली स्पोर्ट फंड को अप्रूव कराने का आश्वासन दिया।
मान्यता प्राप्त यूनीयन के व सांझा फ्रंट के अध्यक्ष सतनाम सिंह लादी व सीनियर मैंबर हरपाल राणा ने कहा के फैमिली स्पोर्ट फंड समेत अन्य मांगो को लेकर हमारी बीबीएमबी मैनजमेंट से कई बार बात हुई। मैनजमेंट ने हर मीटिंग में फैमिली स्पोर्ट फंड समेत अन्य मांगे पूरी होने की बात कही। पर आज तक मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नही हुआ। आज हमें पता चला के बीबीएमबी चेयरमैन सतलुज सदन में आएं हुएं है। हमनें बीबीएमबी चेयरमैन से मीटिंग करने की अप्रोच की। पर चेयरमैन समेत अन्य अधिकारियों ने मीटिंग करने से इंकार कर दिया। जब के यह नियम है के मान्यता प्राप्त यूनीयन के साथ अधिकारियों का मीटिंग करना जरूरी है और वह इंकार नही कर सकते। मीटिंग ना करने के निर्देश से कर्मचारी अक्रोष में आ गए। यूनीयन ने चेयरमैन का घेराव करने का फैसला लिया। हमने सतलुज सदन का गेट बंद कर दिया । यूनीयन ने फैसला किया के जब तक मीटिंग नही होती और हमारी मांगो को पूरा करने का कोई पक्का आश्वासन नही मिलता। तब तक हमनें चेयरमैन को सतलुज सदन से बाहर नही आने देंगे। कर्मचारी की संख्या व गुस्सा बड़ता देख हमें अंदर से बुलावा आया है के दो आदमी आकर मीटिंग कर लें। हमनें फैसला लिया के मीटिंग सभी यूनीयन मैंबरों के सामने हो। फिर अधिकारियों ने पांच फिर पांच से दस मैंबर आने का बुलावा भेजा । पर बाद में यूनीयन के मोहतबर सदस्य जिनकी संख्या 10से अधिक थी। उनकी मीटिंग चेयरमैन से हुई। जिसमें चेयरमैन ने कहा के फैमिली स्पोर्ट फंड की मांग को एक हफते में अप्रूव कर दिया जाएगा। बाकी डी.ए की किशतें दिपावली तक जारी कर दी जाएंगी,इसके इलावा बाकी की मांगो को भी एक महीने तक पूरा करने का आश्वासन दिया है। यूनीयन अध्यक्ष सतनाम सिंह लादी समेत अन्य ने प्रैस को बताया के अगर इस बार मांगे ना मानी तो संघर्ष कड़ा होगा ,अगली बार घेराव तब हटेगा जब तक पत्र जारी नही होता। इस मौके पर
बीबीएमबी चेयरमैन संजय श्रीवास्तवा ने कहा के आज नंगल रुटीन दौरे पर आया हूं। मैं जिस काम के लिए आया था,उसे लेकर हमारी मीटिंग चल रही थी। मैंने या किसी अधिकारी ने मीटिंग करने से इंकार नही किया। कर्मचारियों की फैमिली स्पर्टो फंड की जो मांग है उसे अप्रूव कर लिया जाएगा। अगली मीटिंग में मांग अप्रूव हो जाएगी। नंगल के अधिकारी व कर्मचारी काफी मेहन्त से काम कर रहें है।
फोटो:गेट लगा कर अंदर बैठे कर्मचारी
गेट लगा बाहर से ली गई फोटो,बंद गेट।
यूनीयन मैंबरों के साथ मीटिंग करते हुए चेयरमैन।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में बिकने वाले 70 फीसदी प्रोटीन सप्लीमेंट में गलत की जा रही लेबलिंग : विषाक्त वनस्पतियों से मिलकर बने होते हैं प्रोटीन सप्लीमेंट्स

नई दिल्ली : काफी संख्या में लोग खुद को सेहतमंद रखने के लि दूध या अन्य ड्रिक्स में सप्लीमेंट्स डालकर पीते हैं ताकि शरीर को और अधिक एनर्जी और पोषक तत्व मिलें। ऐसा कर...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने दो लोगों से 310 ग्राम नशीले पदार्थ के गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट में बताया गया कि पुलिस चौकी बीनेवल में पदस्थ एएसआई...
article-image
पंजाब

श्री चरण छो गंगा सचखंड साहिब में नाम बाणी सुन संगत हुई निहाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने संगत को आदि धर्म से जोड़ा

गढ़शंकर : भादों माह के पहले रविवार को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छो गंगा सचखंड श्री खुरलागढ़ साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

Save Shivalik Save Mother Earth

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 08 :On the occasion of World Environment Day, the environmental organization “Save Shivalik Save Mother Earth” organized a special awareness program to promote environmental conservation, tree plantation, and the reduction of plastic...
Translate »
error: Content is protected !!