बीबीएमबी चेयरमैन ने गैरकानूनी ढंग से गेट खोले – मुख्यमंत्री मान : मुख्यमंत्री मान ने कहा हाईकोर्ट के आदेश में यह कहीं भी नहीं लिखा है कि हरियाणा को दिया जाए अतिरिक्त पानी

by
नंगल डैम : पंजाब सरकार और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बढ़ते टकराव के बीच बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी सुबह बिना किसी सूचना के नंगल डैम के गेट्स खोलने पहुंचे तो सुचना मिलते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नंगल डैम पर पहुँच गए और साफ़ कर दिया के एक बूंद भी पानी नहीं देंगे। इसके इलावा पंजाब सरकार ने बीबीएमबी के डायरेक्टर (सुरक्षा) को पत्र भेजकर कहा है कि जब तक 2 मई को केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के मिनट्स पंजाब जल संसाधन विभाग को नहीं सौंपे जाते, तब तक कोई भी कार्रवाई न की जाए।
             मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी सुबह बिना किसी सूचना के नंगल डैम के गेट्स खोलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंजाब का एक गेट बंद कर हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए 200 क्यूसेक पानी का गेट खोल दिया। मान ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश में यह कहीं भी नहीं लिखा है कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी दिया जाए। आदेश में केवल यह लिखा गया है कि बीते दिनों में केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में जो कहा गया है, उसका पालन किया जाए। सीएम ने कहा कि बीबीएमबी चेयरमैन के पास केंद्र गृह सचिव की बैठक के ना मिनिट्स थे और न कोई आदेश, ऐसे में उन्होंने डैम पर पहुंचकर गैर कानूनी ढंग से गेट्स खोले। सीएम ने कहा कि बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने उन्हें शाम को मुलाकात करने के लिए कहा है, इसके बाद वह कानूनी कार्रवाई के लिए फैसला लेंगे।
पंजाब पुलिस ने डैम परिसर में नहीं करने दिया था प्रवेश
              बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी आज गुपचुप तरीके से नंगल डैम पहुंचे, लेकिन पंजाब पुलिस ने उन्हें डैम परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार, डैम के बाहर पहले से तैनात पुलिस ने न केवल चेयरमैन बल्कि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अंदर जाने से मना कर दिया। मनोज त्रिपाठी को बंधक बना लिया गया। मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रोपड़ के डीआईजी को फोन कर पुलिस भेज कर बीबीएमबी चेयरमैन को हिरासत में लेने के लिए कहा।
                पंजाब के मुख्य इंजीनियर (नहरें) ने बीबीएमबी के डायरेक्टर (सुरक्षा) को भेजे पत्र में साफ किया है कि हाईकोर्ट के 6 मई के फैसले को लागू करने के लिए जरूरी है कि 2 मई को दिल्ली में हुई बैठक के मिनट्स पहले उपलब्ध कराए जाएं। कोर्ट ने केंद्र की बैठक के निर्णयों को लागू करने का आदेश दिया था, जिसमें हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने की सिफारिश की गई थी।  हालांकि, बीबीएमबी का कहना है कि उनके पास उस बैठक के कोई लिखित मिनट्स नहीं हैं। इस कारण पंजाब सरकार को इस मामले में अस्थायी राहत मिल गई है, और अब तक हरियाणा को अतिरिक्त पानी छोड़ने की कार्रवाई रुक गई है।
इससे पहले आज सुबह करीब 9 बजे बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी बिना किसी आधिकारिक घोषणा के नंगल डैम के लिए रवाना हुए थे और उन्होंने जिला प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन डैम पर पहले से तैनात पंजाब पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया, मगर पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
हालांकि हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को डैम के संचालन और रेगुलेशन में हस्तक्षेप करने से रोका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर कोई रोक नहीं लगाई है। इस घटनाक्रम की जानकारी त्रिपाठी ने उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी है। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस दौरे की सूचना मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली, उन्होंने भी नंगल डैम का दौरा करने की योजना बना ली। अंतरराज्यीय जल विवाद के बीच बीबीएमबी चेयरमैन की यह चुपचाप यात्रा एक बार फिर पंजाब में सियासी उबाल का कारण बन गई है। वहां मौजूद मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जब तक सीएम भगवंत मान यहां नहीं आते, तब तक कुछ नहीं करने दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल भी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। पंजाब के एडवोकेट जनरल भी बीबीएमबी पहुंच गए हैं।
हाईकोर्ट ने  संचालन में हस्तक्षेप करने से पंजाब पुलिस को किया है मना
 हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को डैम के संचालन और नियंत्रण में हस्तक्षेप करने से रोका है, लेकिन डैम की सुरक्षा की जिम्मेदारी से इंकार नहीं किया गया है। चेयरमैन ने इस घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी है। सूत्रों के मुताबिक, त्रिपाठी हरियाणा को भाखड़ा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जिला प्रशासन को इस दौरे की सूचना पहले ही दे दी थी। उधर, चेयरमैन की इस गतिविधि की भनक लगते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नंगल डैम जाने का कार्यक्रम बना लिया। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर भाखड़ा डैम को लेकर पंजाब में सियासी तापमान बढ़ा दिया है, खासकर ऐसे समय में जब देश में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
 जानकारी के अनुसार, बुधवार रात बीबीएमबी के एक अधिकारी ने नंगल डैम से जबरदस्ती पानी छोड़ने की कोशिश की थी, जिसे ⁠मौके पर पंजाब पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
 नंगल डैम को पानी नहीं छोड़ने से हो सकता है नुकसान
बीबीएमबी ने पंजाब सरकार को नंगड डैम की सुरक्षा को लेकर एक नया पत्र लिखा है। इस पत्र में बीबीएमबी ने पंजाब सरकार को चेताया है कि बांध में पानी रोकने से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं देने को लेकर पंजाब ने नंगल डैम के गेट्स बंद कर रखे हैं। हरियाणा को केवल 4000 क्यूसेक पानी पीने के लिए दिया जा रहा है। ऐसे में बीबीएमबी ने पत्र में कहा है कि पानी नहीं छोड़े जाने की वजह से भाखड़ा डैम से गई नहरों में दरार आ सकती है और सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर पुलिस तैनात कर रखी है। डैम के गेट्स बंद कर उस पर बने कंट्रोलिंग स्टेशन की चाबियां पंजाब पुलिस के पास दी गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक बुला ली है।
                       रोपड़ रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर का कहना है कि चेयरमैन ने बताया कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से चर्चा के लिए चंडीगढ़ रवाना होंगे। चेयरमैन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पुलिस की तरफ से उन्हें जिम्मेदारी के साथ चंडीगढ़ रवाना किया गया है। प्रदर्शनकारियों को लेकर डीआईजी ने कहा कि अगर कोई कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने साफ किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेन्द्र को गुजरे चार दिन भी नहीं बीते कि हेमा और सनी के बीच बढ़ी रार, खुलकर सामने आई रिश्तों की फूट

बालीवुड के ही-मैन, धर्मेंद्र, 24 नवंबर को गुज़र गए। वे 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे, लेकिन अपने जन्मदिन से ठीक 15 दिन पहले ही उनका निधन हो गया। उनके जाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : किसानों को अपनी बात रखने का मिला बड़ा मौका

किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार किसान आपनी मांगों को लेकर सीमाओं पर डटे हुए हैं। वहीँ दूसरी तरफ किसान नेता डल्लेवाल की तबियत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।...
article-image
पंजाब

गांव चंदपुर बेला में आयोजित 21वें कबड्डी कप में सांसद मनीष तिवारी ने की शिरकत; खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया; गांव के विकास हेतु 3 लाख रुपये की ग्रांट का ऐलान

श्री आनंदपुर साहिब, 21 नवंबर: खेल हमें मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाते हैं व हमारे शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। यह शब्द श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व...
article-image
पंजाब

Grand Announcement of Dates for 2100

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May : 11International President of Juna Akhara, Mahant Prem Giri Ji Maharaj, formally announced today that the 2100-Kundi Ati Rudra Mahayagya will commence on February 26, 2027, in the premises of Shri Siddheshwar...
Translate »
error: Content is protected !!