बुजुर्ग की हत्या, 8000 रुपए के लिए : फर्श पर पड़ा था हाथ-मुंह बंधा हुआ शव, अमृतसर पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा

by

अमृतसर :   गोपाल मंदिर के पास महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  मृतक घर में अकेला रहता था।  घर के अंदर एक कमरे में फर्श पर हाथ-मुंह बंधा मिला था। मृतक की पहचान 78 वर्षीय विजय खन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस बात की पुष्टि की है।  मृतक विजय खन्ना की बहन नीलम खन्ना के मुताबिक, उसका भाई विजय खन्ना (मृतक) घर में अकेला रहता था, उसके बच्चे विदेश और चंडीगढ़ में रहते हैं। नीलम ने बताया कि 29-02-2024 को सुबह लगभग 07:30 बजे, उन्हें मृतक विजय खन्ना के बेटे वनीत खन्ना, जो चंडीगढ़ में रहते हैं का फोन आया कि उनके रिश्तेदार ने फोन करके बताया है कि उनके पिता विजय खन्ना घायल हो गए हैं।

वो जल्दी से घर पहुंचे, जिस पर पीड़ित नीलम खन्ना अपने भाई विजय खन्ना के घर पहुंची लेकिन घर के बाहर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिनकी मदद से वे घर के मुख्य गेट पर चढ़ गए और अंदर चले गए। भाई विजय खन्ना का शव घर के अंदर एक कमरे में फर्श पर बिस्तर से हाथ-मुंह बंधा हुआ मिला। जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है।

गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पुलिस आयुक्त, अमृतसर ने इस अंधे हत्याकांड का जल्द से जल्द पता लगाने के निर्देश जारी किए। डॉ. प्रज्ञा जैन, डीसीपी सिटी, अमृतसर के निर्देश पर प्रभजोत सिंह ने विर्क, एडीसीपी सिटी-2, अमृतसर वरिंदर सिंह खोसा, एसीपी नॉर्थ, अमृतसर की देखरेख में इंस्पेक्टर सतनाम सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन मजीठा रोड, अमृतसर और प्रभारी सीआईए स्टाफ सिटी टू अमृतसर, इंस्पेक्टर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस पार्टी ने 12 घंटे के अंदर इस ब्लाइंड केस को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

ऊना : नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन-जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अंब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिहरा में मनाया गया विजय दिवस : वीर सैनिकों को विधायक चंद्रशेखर ने दी पुष्पांजलि

सरकाघाट। 16 दिसम्बर :  धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने आज विजय दिवस की 52वीं वर्षगांठ के अवसर पर विश्राम गृह टिहरा में वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लायन्स क्लब धर्मशाला में प्रशिक्षुओं लड़कियों को किया टीबी के प्रति जागरूक

सभी से किया टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान एएम नाथ। धर्मशाला, 8 जनवरी। टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!