बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणास्रोत, उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता : सांसद मनीष तिवारी

by
वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर 38 में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया
चंडीगढ़, 7 अक्टूबर: वर्ल्ड एल्डर्स डे के अवसर पर सेक्टर-38 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।
इस अवसर पर बोलते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने बुजुर्गों की समस्याएं भी सुनीं। खासतौर पर चंडीगढ़ में बीट बॉक्स सिस्टम को फिर से शुरू करने की मांग की गई।
जिसके तहत पुलिसकर्मी घर-घर जाकर बुजुर्गों का हालचाल पूछते थे। इसी तरह बुजुर्गों के खिलाफ आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग सहित अन्य मुद्दे भी उठाए गए। जिन पर प्रतिक्रिया देते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि वह इन मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।  उन्होंने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब वह अपने बुजुर्गों का ख्याल रखे।  उन्होंने सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही खासतौर पर बुजुर्गों के लिए एक मंत्रालय बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
इस बीच, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर बुजुर्गों के हित में कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए बड़ों का आशीर्वाद हमारे लिए बहुत जरूरी है।
जहां अन्य के अलावा, योगेश ढींगरा, सीनियर सिटीजन ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एसडी कालिया, महासचिव बीआर रंगरारा, उपाध्यक्ष बीएन त्रिखा और रवींद्र पुष्प भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने नामांकन पत्र भरा

जालंधर : पंजाब लोकसभा चुनाव से पहले नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हो गई है। चुनाव के अंतिम चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन, आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पिपलू मेला तैयारियों का भी लिया जायजा

बंगाणा (ऊना), 22 जून :  उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को बंगाणा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों...
article-image
पंजाब

कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय : आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला 13 मई को, संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी 8 मई को नामांकन भरेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन की तारीखें तय हो गई हैं। संगरूर से सुखपाल खैरा और पटियाला से उम्मीदवार डॉ़ धर्मवीर गांधी आठ मई को पर्चा भरेंगे। नौ मई को खडूर...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में वन महोत्सव मनाया

गढ़शंकर : 16 जुलाई: शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन श्री सतनाम...
Translate »
error: Content is protected !!