बूथ स्तर पर लोगों की समस्याएं सुन मौके पर ही कर रहे निपटारा : विधायक डॉ. जनक राज पहुंचे पांगी दौरे पर, किलाड़ में भव्य स्वागत

by

एएम नाथ। पांगी (चम्बा) : भरमौर-पांगी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज इन दिनों पांगी घाटी के दौरे पर हैं। क्षेत्र में पहुंचते ही किलाड़ मुख्यालय पर भाजपा पांगी मंडल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

विधायक अपने 5 दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्र के लगभग 17 बूथों पर लोगों से मिलेंगे, जनसमस्याएं सुनेंगे और समाधान की दिशा में प्रयास करेंगे।

इसके साथ ही बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लेंगे।


शनिवार को विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी दौरे के दौरान बूथ नंबर 1 लुज, बूथ नंबर 2 धरवास, बूथ नंबर 3 चलौली, बूथ नंबर 4 रूसमस बूथ संख्या 5 सुराल भटौरी पर सम्माननीय कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर की बैठक की।

बैठक में जनसमस्याओं को सुना और अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इसके साथ उन्होंने कार्यकर्तायों को पार्टी से संबंधित कार्यक्रमों में बढ़चढकर भाग लेने का आह्वान किया।

डॉ. जनक राज ने बैठक के दौरान मरीजों को स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श भी दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ खेल मुकाबलों का हुआ शानदार आगाज : अलग-अलग ब्लाकों में आयोजित हुए खेल मुकाबले

होशियारपुर, 03 सितंबर :  पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2024’ खेल मुकाबलों के अंतर्गत जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों का आज शानदार आगाज हुआ। जिले के पांच...
article-image
पंजाब

मां भामेश्वरी देवी के जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  गांव भाम में स्थित मां भामेश्वरी देवी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान करवाया गया। इस मौके पर मंदिर की मुख्य सेवादार बहन विनोद जी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मानसून सीजन 2025 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक : सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मंगलवार को मानसून सीजन-2025 के मद्देनज़र तैयारियों एवं संभावित आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक...
article-image
पंजाब

सेंट्र स्कूल सतनौर में मेगा मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर,  22 अक्तूबर: आज सरकारी एलीमेंट्री सैंटरि स्कूल सतनौर में मेगा पेटीएम आयोजित की गई। पीटीएम के अवसर पर स्कूल पहुंची श्रीमती रणजीत कौर सरपंच ग्राम पंचायत सतनौर और कुलदीप सिंह सदस्य पंचायत सतनौर...
Translate »
error: Content is protected !!