बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

by
  शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के नेतृत्व में झुग्गी वासियों के एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्लम ड्वेर्ल्ज़ (प्रोप्राइटी राइट्स) एक्ट, 2022 पारित किया है ताकि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले सम्मान सहित जीवनयापन कर सकें।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए शुरू की गई योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले। उन्होंने प्रदेश के लोगों से इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने झुग्गी बस्तियों ने रहने वाले लोगों को राहत प्रदान करने वाले इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये से निर्मित भैनी खड्ड पंचायत सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन : हरोली की छह नई पंचायतों में भी शीघ्र होंगे पंचायत भवनों के निर्माण : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 जुलाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सामुदायिक केंद्र भैनी खड्ड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न : 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दल दूसरे दौर के लिए चयनित, कल होगा फाइनल मुकाबला

मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदान केंद्र के भवन के नामकरण में किया संशोधन : शिमला के समस्त 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित की गई – DC आदित्य नेगी

शिमला 07 अक्टूबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्व अनुमति से जिला शिमला के समस्त 8 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों की सूची...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने किया गलुआ खेल मैदान का निरीक्षण, चारदीवारी लगाने के दिये निर्देश

ऊना, 9 फरवरी – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती ने आज ऊना में गलुआ में प्रस्तावित खेल मैदान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!