बेटी को जन्म देने पर महिला को जिंदा जलाया : पति गिरफ्तार, ससुराल वालों की तलाश जारी

by
लुधियाना  :  लुधियाना में दरिंदगी की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिसमें ससुराल वालों ने बेटी को जन्म देने पर बहू को जिंदा जला दिया। उसे गंभीर हालत में दयानंद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।  सुचना मिलने पर पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सास और ससुर की तलाश जारी है।
घटना दो दिन पहले थाना सिंधवा बेट के गांव सवद्दी कला में हुई। पीड़िता सुखजीत कौर फिलहाल दयानंद मेडिकल कॉलेज (डीएमसी) में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। पुलिस ने पीड़िता की बड़ी बहन सुमनप्रीत कौर की शिकायत पर पति गुरप्रीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर अमरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सुमनप्रीत के मुताबिक उसकी बहन की शादी 9 साल पहले टेंपो चालक गुरप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद सुखजीत ने बेटी गुरनूर को जन्म दिया, जो अब 8 साल की है। दो दिन पहले सुमनप्रीत को मुल्लापुर के पंडोरी नर्सिंग होम से फोन आया कि उसकी बहन को जली हुई हालत में छोड़ दिया गया है।
                 चौकी भूदरी के इंचार्ज और जांच अधिकारी एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता खुद बयान देने की स्थिति में नहीं है। आरोपी पति गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
article-image
पंजाब

शानदार शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी देश के विकास की नींव : बिना इसके तरक्की करना असंभव- केजरीवाल

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के एक सरकारी स्कूल का पुराना वीडियो ट्वीट कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की हो रही साजिश पर पलटवार किया....
article-image
पंजाब

DC Komal Mittal appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DC Komal Mittal Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित : जसदीप सिंह गिल होंगे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी

अमृतसर :   डेरा ब्यास मुखी ने उत्तराधिकारी घोषित किया:आज से ही गद्दी संभालेंगे; कैंसर-हृदय रोग से पीड़ित बाबा गुरिंदर ढिल्लों  पंजाब में अमृतसर के ब्यास में स्थित डेरा राधा स्वामी के मुखी गुरिंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!