बेटे की खातिर पिता ने की हत्या- दो युवकों में हुआ झगड़ा

by

बरनाला :  पंजाब में इस वक्त कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। पंजाब में हत्या और लूट की घटनाएं निरंतर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला बरनाला के गांव धनौला से सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई।  बता दें कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

             जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मंगल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह निवासी धनौला के रूप में हुई है। घटना बीती रात धानौला में एक शादी समारोह के दौरान हुई जहां दोनों मृतकों का अपने एक साथी युवक से मामूली बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद एक युवक के पिता ने मंगल सिंह के पेट में चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पिता-पुत्र की तलाश की जा रही है।  इस मौके पर जानकारी देते हुए मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा बीती रात एक शादी में गया था। वह भी घर से यह कहकर निकला था कि रोटी खाकर लौटूंगा। मगर उनकी हत्या कर दी गई। हॉस्पिटल जाने के बाद ही उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में पता चला।

मृतक के दोस्त ने बताया कि उसकी बहन की शादी थी। इस दौरान सभी लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। जिसके बाद कुछ दोस्त इवेंट से दाना मंडी चले गए। जहां मृतक मंगल सिंह का करण नाम के युवक से विवाद हो गया था। जिसके बाद दूसरे युवक करण ने अपने पिता को बुलाया और उसके पिता के आते ही उसने मृतक युवक के पेट में चाकू जैसी कोई चीज घोंप दी। जिसके बाद मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।  इसके बाद उसे घायल हालत में तुरंत धनौला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बरनाला के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर उन्हें तुरंत अरेस्ट करने की मांग की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पीट-पीटकर कर हत्या : पैसे के लेन देन को लेकर

खन्ना : लुधियाना निवासी राजन सलूजा (48) की उन्हीं के साथियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक उनके साथी जगजीत सिंह उर्फ टोनी जो फाइनेंसर का काम करता है व उसके साथ...
article-image
पंजाब

Praised the Government of India

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 9 : Today a meeting of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee was held. On this occasion, President Khurshid Ahmad praised the Government of India and the Indian Army for “Operation Sindoor”...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंदों के जीवन में भर रही खुशियों के रंग · लाभार्थियों को विवाह पर मिल रही 51 हजार रुपए की सहायता

मंडी जिला में 122 पंजीकृत कामगारों को मिली 62 लाख 22 हजार रुपए की राशि जारी एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की विवाह सहायता योजना जरूरतमंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेची : फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक किया नशा

बिलासपुर : पहले ठेके में शराब की चोरी की और फिर दो लाख रुपये की शराब को 25,000 रुपये में बेच दिया। इस पैसे से फिर चिट्टा खरीदा और तीन दिन तक नशा किया।...
Translate »
error: Content is protected !!