बेटे के शव का घर पहुंचने से पहले ही इंतजार कर रही मां ने भी दम तोड़ा

by

दोनो की चिताएं एक साथ जली।
माहिलपुर – अढाई महीने पहले रोमानिया में संदिग्ध हालात में मरे माहिलपुर ब्लाक के गांव लंगेरी के 35 वर्षीय युवक कुलदीप सिंह का शव आखिरकार भारी जदोजहद के बाद आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी, भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व पूर्व विधायक दर्शन सिंह कनेडियन के बेटे सत्यप्रकाश संघा के प्रयासों से शुक्रवार को गांव लाया गया तो उससे पहले ही सुबह नो बजे उसकी मां गुरदेव कौर ने अपने बेटे को देखने से पहले ही अंतिम सांस लेते हुए इस दुनिया से रुखसत हो गई। कुलदीप सिंह का शव गांव पहुंचते ही गांव के लोग व रिश्तेदारो ने मिरतक की मां गुरदेव कौर की अर्थी सजा दी थी। दो लोगों के संस्कार करते समय लोग शोकाकुल हो गए व गांववासियों की आंखे नम हो गई। मां बेटे की चिता को सुखदेव सिंह ने अग्नि भेट किया। इस दौरान मिरतक की पत्नी परमजीत कौर व उसके पांच वर्ष के बेटे की हालत रोते बिलखते खराब हो गई। मां बेटे के अंतिम संस्कार में सरपंच सुखदेव सिंह संघा, सत्यप्रकाश सिंह संघा, पूर्व विधायक लवकुमार गोल्डी, ठेकेदार कलभूषन शोरी, त्रिम्बक दत्त ऐरी प्रधान नगर परिषद गढ़शंकर, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह संघा, परमजीत सिंह, दया सिंह मेघोवाल व भारी संख्या में गांववासी व रिश्तेदार शामिल हुए।
गौरतलब है कि कुलदीप सिंह आठ साल दुबई में काम करता था और पिछले वर्ष कोरोना से पहले देश वापस लौट आया और उसने भाखड़ा नंगल के एजेंट के माध्यम से साढे तीन महीने पहले रोमानिया गया था यहां उसके एजेंट ने 27 अप्रैल को उसके घर आकर घरवालों को बताया कि कुलदीप सिंह की तबीयत ठीक नहीं है और 30 अप्रैल कुलदीप सिंह ने वीडियो काल कर घरवालों से बात की ओर अपनी तबियत के संबंध में जानकारी दी वहीं उसी दिन शाम को एजेंट ने फोन कर घरवालों को बताया कि कुलदीप सिंह की दिल का दौरा पड़ने के कारण मोत हो गई है और उसका शव लाने के लिए उनसे इकरारनामा देने पर ही शव लाया जा सकता है और 7 मई को अपनी बात से पलटते हुए कहा कि कोरोना के कारण शव भारत नही लाया जा सकता। इसके बाद घरवाले गांव के सत्यप्रकाश संघा को साथ लेकर भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना व आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी से मिलकर कुलदीप सिंह का शव भारत लाने के लिए गुहार लगाई थी। उनके प्रयासों के बाद यहां मिरतक कुलदीप सिंह का शव गांव लाया जा रहा था तो इस दौरान उसकी मां गुरदेव कौर की मौत हो गई।
फ़ोटो….
मिरतका गुरदेव कौर की फ़ाइल फोटो।
मिरतक कुलदीप सिंह की फ़ाइल फ़ोटो।
माँ बेटे की चिंता को अग्नि भेट करते हुए सुखदेव सिंह।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वीकेंड लॉकडाउन के मद्देनजर गढ़शंकर शहर रहा पूर्ण रुप से बंद

गढ़शंकर  : कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। जिसके चलते पूरे जिले में...
article-image
पंजाब

कस्टडी में मां को सौंपा बच्चा, तो पिता से लिपटकर रोया

ग्वालियर के भितरवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोर्ट के फैसले के बाद एक मासूम बच्चे को उसकी मां को सौंपा जा रहा है। इस भावुक पल में बच्चा अपने पिता...
article-image
पंजाब

*विकास परियोजनाओं में वन स्वीकृति मामलों का तुरंत करें निपटारा : डीसी हेमराज बैरवा

*उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक* धर्मशाला, 10 अप्रैल। कांगड़ा जिला प्रशासन ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) और वन अधिकार अधिनियम (एफआरए)...
article-image
पंजाब

गर्लफ्रेंड के घर के बाहर अश्लील फ्लैक्स लगाए : शादी करने से बॉयफ्रेंड को किया था इनकार, रिश्तेदारों को भी भेजी फोटो

लुधियाना :  गर्लफ्रेंड ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड से शादी करने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती की अश्लील फोटों के फ्लैक्स बनवाकर उसके घर के बाहर दीवारों पर...
Translate »
error: Content is protected !!