बेटे ने 60 वर्षीय बाप को लाठियों से बुरी तरह पीटा : पैसे उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा

by

अबोहर : बुधवार सुबह गांव तूतवाला निवासी एक वृद्ध को उसके बेटे ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। घायल व्यक्ति गांव में किसी से किराये के पैसे मांगकर बस से अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
अबोहर के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन करीब 60 वर्षीय गुरबख्श सिंह ने बताया कि सुबह जब घर में ही अपनी पत्नी कुलदीप कौर से रोटी मांगी तो इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे नाराज उसके बेटे परमजीत ने उसे लाठी से पशुओं की भांति पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जब वह अपनी जान बचाकर भागने लगा तो घर के गेट के पास ही उसके बेटे ने उसे बुरी तरह से धक्का देकर मुंह के बल गिरा दिया और उसकी जेब में रखे 150 रुपये भी निकाल लिए ताकि वह कहीं जा न सके। इसके बाद उसने किसी तरह से अपने भाई शीतल के घर में जाकर अपनी जान बचाई और किसी से 200 रुपये उधार लेकर उपचार कराने सरकारी अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसके दो अन्य बेटे बाहर कहीं काम करते हैं जबकि यह तीसरा बेटा परमजीत घर में ही रहता है। थाना खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी: जिला चुनाव अधिकारी ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि 19 सितंबर को पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन संबंधी आयोजित बैठक में जिन प्रस्तावों पर विचार किया गया था, उन प्रस्तावों को...
article-image
पंजाब

गांव टिब्बीया के सिंचाई के ट्यूबवेल को डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने दी 5 लाख की ग्रांट

गढ़शंकर। विधानसभा हलका गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव टिब्बीया की पंचायत को हलका विधायक व डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने सिंचाई वाले खराब ट्यूबवैल को ठीक करवाने के लिए 5 लाख...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने पिछले वर्षों में वाहनों के चालान पर उठाए सवाल

चंडीगढ़, 6 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री मनीष तिवारी ने एक बयान में कहा है कि यह जानकर खुशी हुई कि उन्होंने संसद में...
Translate »
error: Content is protected !!