बेटे ने मां की मौत पर खेला बड़ा खेल…ऐसी रची साजिश कि बीमा कंपनी से हड़प लिए 75 लाख रुपये

by
फिरोजपुर :  पैसे की लालच इंसान को किस हद तक गिरा सकती है, इसका एक और उदाहरण देखने को मिला। फिरोजपुर में एक परिवार ने बीमा कंपनी से लाखों रुपये हड़पने के लिए एक धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया।
मृतक महिला के बेटे ने अपनी मां की हार्ट अटैक से हुई मौत को एक्सीडेंटल बताकर बीमा कंपनी से ₹75 लाख का क्लेम हासिल किया। महिला की हार्ट अटैक से मौत के बाद उसके बेटे ने उसकी मौत को एक्सीडेंटल बताकर जाली सर्टिफिकेट तैयार कराया और बीमा कंपनी से 75 लाख रुपये का क्लेम किया। यह धोखाधड़ी चेन्नई की एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट के साथ मिलीभगत से की गई।
मृतका की पहचान हाथो के रूप में हुई है जो पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली थी। जिनकी 13 मार्च 2023 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। हालांकि, उनके बेटे मिर्जा ने दावा किया कि मां की मौत फर्श पर गिरने से सिर में चोट लगने के कारण हुई थी। इस जानकारी के आधार पर मिर्जा और कंपनी के एजेंट रमेश कुमार ने मिलकर फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया और बीमा क्लेम प्राप्त किया।
बीमा कंपनी के विजिलेंस इंक्वायरी अफसर बलबीर सिंह सैनी ने मामले की जांच की और पाया कि मौत हार्ट अटैक से हुई थी, न कि एक्सीडेंट से। इसके बाद पुलिस ने मिर्जा और एजेंट रमेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस की जांच जारी है और दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पंजाब के 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक दबाव की आशंका

एएम नाथ। पावंटा साहिब :  एटरनल यूनिवर्सिटी बडू साहिब में पढ़ रहे एक 18 वर्षीय छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महतप्रीत सिंह, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप...
article-image
पंजाब

ओबेरलोडिड वाहनों पर कारवाई करवाने को लेकर लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति का शिष्ट मंडल ने आरटीए के सचिव को सौंपां ज्ञापन

गढ़शंकर। लोक बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष समिति (एरिया बीत) के एक शिष्ट मंडल ने अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सचिव आरटीए रविंदर सिंह के साथ उनके कार्यालय में बैठक कर उन्हें गांव...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध लेखक हरकीरत सिंह संधर की पुस्तक “ज़िला होशियारपुर: पंजाब का नगीना” का विमोचन नेचर फेस्ट 2025 में किया

जालंधर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नेचर फेस्ट 2025 के भव्य आयोजन में प्रसिद्ध लेखक हरकीरत सिंह संधर ने अपनी नवीनतम पुस्तक “ज़िला होशियारपुर: पंजाब का नगीना” का विमोचन किया। इस पुस्तक का अनावरण डिप्टी कमिश्नर कोमल...
article-image
पंजाब , समाचार

डीएसपी-एसएचओ सस्पेंड, 9 आरोपी गिरफ्तार : अमृतसर जहरीली शराब मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

अमृतसर, 13 मई : अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के मामले में पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) का बयान आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने नकली...
Translate »
error: Content is protected !!