बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए मगर उससे ज्यादा हाथ हमें थामने के लिए उठे : जयराम ठाकुर

by

सभी का साथ हमारा हौसला है, हमारी ताकत है : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। मंडी : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बेशक त्रासदी ने हमें बहुत जख्म दिए हैं लेकिन उससे ज्यादा हाथ हमें थामने और संभालने के लिए उठे हैं।
आप सभी का साथ हमारा हौसला है, हमारी ताकत है, जिससे हम इस मुश्किल दौर से लड़ेंगे और त्रासदी के दंश से उबरेंगे।
इस त्रासदी के बाद से अनगिनत संख्या में लोग, समाजसेवी संस्थाएं हमारे साथ तन–मन–धन से जुड़ी हैं। सभी का निःस्वार्थ सेवा भाव प्रशंसनीय है।
इस मुहिम के लिए भारतीय जनता पार्टी का मैं विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने कहा कि आज भाजपा ओबीसी मोर्चा भी आपदा राहत की खेप लेकर थुनाग पहुंचा है। मैं सभी का प्रदेश की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।
लोग न सिर्फ स्वयं सहयोग कर रहे हैं अपितु लोगों को भी सहयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
लोगों की सेवा के लिए लोग खुद खतरनाक जगहों पर भारी भरकम बोझ उठा कर पहुंचा रहे हैं। यह सहयोग हम हमेशा याद रखेंगे।
इस त्रासदी में हमारा साथ देने के लिए देवदूत बनकर आने वाले सभी महानुभावों का हम दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाते हैं कि उनकी सहायता का तिनका–तिनका, पाई–पाई आपदाग्रस्त लोगों तक पहुंचाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/4 May : Lamrin Tech Skills University Punjab (LTSU) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with ByteXL as its official Skilling Partner, in collaboration with global industry leaders Microsoft and KPMG, to...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. शांडिल और रोहित ठाकुर ने आई.टी.आई सायरी का किया निरीक्षण

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल तथा प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रोहित ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

सांसद डॉ. राज कुमार और विधायक डॉ. इशांक कुमार चब्बेवाल ने डेरा बाबा जी दो गुता वाले में माथा टेका

सेवक मदन लाल जी को डेरे के कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन: होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और विधायक डॉ. इशांक कुमार बाबा जी डेरा दो गुता...
article-image
पंजाब

अमृतसर में आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के खिलाफ दलित संगठनों का विरोध प्रदर्शन

अमृतसर :   गणतंत्र दिवस पर बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के एक व्यक्ति के प्रयास के खिलाफ सोमवार को दलित संगठनों ने अमृतसर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!