बैंकों को जमा ऋण अनुपात में सुधार के दिए निर्देश : बैंकों की जिला स्तरीय त्रैमासकि समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

by
धर्मशाला 27 दिसंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैंकों को जमा ऋण अनुपात को सुधारने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने के लिए भी कहा गया है। बुधवार को डीआरडीए के सभागार में जिला काँगड़ा के बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने सभी बैकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही सरकारी स्कीमों के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 के क्रेडिट प्लान की लांचिंग भी की गई।
सीडी अनुपात साठ प्रतिशत तक करने का लक्ष्य
इस अवसर पर अमरेन्द्र कुमार, मण्डल प्रमुख, पंजाब नैशनल बैंक धर्मशाला ने बताया कि जिला कांगड़ा में विभिन्न बैंकों के पास लोगों के 39739 करोड रुपये जमा है तथा जिला के सभी बैंक अब तक लोगों को 9442 करोड रुपये के ऋण सितंबर, 2023 तक दे चुके हैं। सितंबर तिमाही तक जमा ऋण अनुपात 24 प्रतिशत है जिसे अगली तिमाही में 60 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
पीएम स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी फड़ी वालों को ऋण की सुविधा
जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने कहा कि छोटे सड़क विक्रेताओं तथा रेहडी फड़ी वालों के लिये चलाई गयी प्रधान मंत्री स्वनिधि स्कीम के अन्तर्गत अधिक से अधिक ऋण प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पहले चरण में दस हजार, दूसरे चरण में बीस हजार तीसरे चरण में पचास हजार का ऋण देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कृषि कार्ड बनाने तथा कृषि औजारों के लिए ऋण प्रदान के लिए भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
बैंक में खाते खोलने के लिए चलाएंगे अभियान
जिन युवाओं के अभी तक बैंक में खाते नहीं खुले हैं उनको बैकिंग सुविधा से जोड़ने तथा बैंक खाते खुलवाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा इसमें जनप्रतिनिधियों की मदद भी ली जाएगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की बैंक लिकेंज सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मुद्रा लोन, जनधन खातों तथा शिक्षा ऋण के बारे में विस्तार से डाटा उपलब्ध करवाने के दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। इस बैठक का संचालन मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक कुलदीप कुमार कौशल ने किया। बैठक में पंजाब नैशनल बैंक के धर्मशाला मण्डल के मण्डल प्रमुख अमरेन्द्र कुमार, अरुण खन्ना डीडीएम नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक से भारत राज आनदं एल.डी.ओ., जिला ग्रामीण विकास एजेंसी से परियोजना अधिकारी चंद्र वीर, राजेश कुमार, जीएम डीआईसी तथा सभी प्रमुख बैंकों के समन्वयक तथा विभिन्न सरकारी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिजनल अस्पताल ऊना में आप का धरना : बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन/सीटी स्कैन मशीन को लेकर

ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना में आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने सोमवार को रिजनल अस्पताल में बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन की मशीन को लेकर सीएमओ के कमरे के बाहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आशा कुमारी बनी पट्टा महलोग स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में एसएमसी का गठन

पट्टा मेहलोग, 3 जुलाई (तारा) : पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा महलोग में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 महिल

देहरादून  : दून पुलिस ने शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
Translate »
error: Content is protected !!