बैजनाथ हलके में समग्र विकास को किया सुनिश्चित : जनमानस की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : किशोरी लाल

by
बैजनाथ 7 अगस्त : ग्राम पंचायत भुलाणा और ग्राम पंचायत संन्साई के पटेलनगर में सोमवार को विधायक जनता के दरबार का आयोजन किया गया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता की।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है और समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं का गंभीरता से हल करने तथा प्रदेश के नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने इस अवसर पर लोगों की जनसमस्याएं सुनी, इनमें अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया। शेष समस्याओं को शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। सीपीएस ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार सुशासन की सरकार है और लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए अनावश्यक परेशान ना हो इसके लिये व्यवस्था विकसित की गई है।
उन्होंने कहा कि वह लोगों के सेवक के रूप में कार्य कर रहे हैं और लोग किसी भी कार्य के लिये से सीधे उनसे सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनसे मिलने के लिये किसी दूसरे व्यक्ति को लाने की जरूरत नहीं है।
सीपीएस ने कहा कि लोगों की बिजली, पानी व सड़क से संबंधित छोटी-छोटी समस्याएं होती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं को हल करवाने के लिए लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर ना लगवाएं। उन्होंने कहा कि विधायक जनता दरबार के आयोजन का मकसद लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी क्षेत्रों में एक समान विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर एसडीएम बैजनाथ देवी लाल ठाकुर , वीडियो बैजनाथ राकेश पटियाल, बीडीओ लंबागांव सिकंदर सिंह,वीएमओ महाकाल दिलावर सिंह , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, जिला एसटी मोर्चा के अध्यक्ष पृथी करोटी , मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , प्रधान संन्साई प्रेमजीत , प्रधान मझोटी गुलबतन , उप प्रधान संन्साई अश्वनी कुमार , ब्लॉक महासचिव समीर राणा , एसडीओ विद्युत विभाग ओम प्रकाश , उप रोजगार कार्यालय प्रभारी बबिता कुमारी, एनएसयूआई प्रधान अर्चित धीमान , यूबा कांग्रेस मीडिया अजय गोड , चरित कुमार , शशी राणा , नवनीत कटोच, नथु राम शर्मा, बक्शी राणा , शुशील कुमार , रणबीर सिंह , विनोद कुमार , सुरजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ किया : मशरूम की पैदावार बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों, उत्पादकों, उद्यमियों और उद्योगों को एक मंच पर आने का किया आह्वान

एएम नाथ।  सोलन  :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज सोलन में 27वें राष्ट्रीय मशरूम मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि मशरूम की जीवन अवधि (शेल्फ लाइफ) बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम शिमला द्वारा दो दिवसीय एफ.पी.ओ. प्रशिक्षण कार्यक्रम  23-24 अक्टूबर 2024 को एग्री एज ए.सी.एस.टी.आई सांगटी शिमला में आयोजित किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में सचिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेईई और नीट की क्लास में पहुंचे डीसी हेमराज बैरवा : सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों के लिए आरंभ करवाई हैं निशुल्क कक्षाएं

हमीरपुर 22 दिसंबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा की विशेष पहल पर जिला के सरकारी स्कूलों के चयनित मेधावी विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रही जेईई और नीट परीक्षा की निशुल्क कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का 1 जून से 4 जून तक का प्रवास कार्यक्रम : 1 जून को प्रातः 10 बजे हरोली में जल शक्ति विभाग के निर्मित होने वाले विश्राम गृह का शिलान्यास करेंगे,

ऊना, 29 मई : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार 1 जून को प्रातः 10 बजे हरोली में जल शक्ति विभाग के निर्मित होने वाले विश्राम गृह का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11.30 बजे उपमंडल...
Translate »
error: Content is protected !!