बॉर्डर से सटे चेक पोस्ट पर दो पुलिसवालों के शव मिलने से हड़कंप, दोनों ड्यूटी पर थे तैनात : मरने वालों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे

by

गुरदासपुर  : भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के दो कर्मी रविवार को एक पुलिस चौकी के अंदर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक, मृत पाए गए पुलिसकर्मियों की पहचान गुरनाम सिंह और अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले के अडियां में एक सीमा चौकी पर तैनात थे।

गुरदासपुर थाना प्रभारी बनारसी दास ने फोन पर बताया कि कुमार होम गार्ड कर्मी, जबकि गुरनाम सहायक उपनिरीक्षक थे। उन्होंने बताया कि दोनों के शव उस कमरे के अंदर मिले, जो एक चौकी के रूप में काम करता है।

गुरदासपुर जिले के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस की ओर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ करीबी समन्वय में संचालित ये चौकियां रक्षा की दूसरी पंक्ति के रूप में काम करती हैं और जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह भारत-पाकिस्तान सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित है।

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आदित्य ने कहा, ”सुबह हमें सूचना मिली कि हमारे दो कर्मी गोली लगने से घायल हो गए हैं।”

उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तकनीकी एवं फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं।

इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राज्य और केंद्र, दोनों से मामले की जांच करने का अनुरोध किया।

वडिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”यह बेहद चिंताजनक है कि गुरदासपुर जिले के अडियां गांव में एक चौकी के पास हमारे दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी गई। हमारी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”

उन्होंने केंद्र और राज्य से मामले की जांच करने, दोषियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का आग्रह किया।

वडिंग ने कहा, ”हम अपने लोगों, राज्य और देश की सुरक्षा के मामले में पक्षपातपूर्ण या विभाजित होने का जोखिम नहीं उठा सकते।’

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सिरमौर जिला के 263 युवाओं ने पास किया फिजीकल फिटनेस टैस्ट

ऊना : ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चल रही भर्ती रैली में बुधवार को सिरमौर जिला के 2020 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 263 युवाओं ने फिजीकल फिटनेस टैस्ट पास कर लिया है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया घोषित

एएम नाथ। पांगी (चंबा):मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चंबा ज़िला के पांगी उप-मंडल को हिमाचल का पहला प्राकृतिक खेती उप-मंडल घोषित किया गया है, जिससे क्षेत्र में उत्साह है। इस फ़ैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ : पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में

ऊना : जिला राईफल एसोसिएशम ऊना द्वारा पुलिस लाइन ऊना में पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में दो दिवसीय जिला स्तरीय निशानेबाजी प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ किया गया | इस दौरान 10m...
article-image
पंजाब

भाजपा चाहती है कि पंजाब में किसी को भी बहुमत ना मिले और पंजाब में गर्वनर राज्य लगाकर शासन करें : जाखड़

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी, शिरोमणी अकाली दल व भाजपा गठबंधन एक ही थैली के चट्टे बट्टे है और तीनों को एक ही ऐजंडा है। इसलिए पंजाब को इन से बचाना जरूरी है। यह शब्द...
Translate »
error: Content is protected !!