बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, धारा 302 व 323 के तहत किया मामला दर्ज

by

शिमला : बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला। उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया, जिसमें वह चोटिल हुईं। दादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छोटा शिमला थाना अंतर्गत विकास नगर का है।
जानकारी के मुताबिक विकासनगर में रहने वाले 22 वर्षीय नवप्रीत ने अपने पिता 44 वर्षीय विजय की हत्या कर दी। मृतक पूर्व में सरकारी विभाग में तैनात था और उसने रिटायरमेंट ले ली थी। मृतक की पत्नी काफी समय पहले घर छोड़ कर चली गई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाप-बेटा में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मृतक की मां आशा भाटिया निवासी कैथू ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे से मिलने विकासनगर गई, लेकिन जब वह कमरे में दाखिल हुई तो उसने देखा कि उसका बेटा विजय विस्तर पर पड़ा है और कमरे में खून बिखरा हुआ था। पोते नवप्रीत से इस बारे पूछा तो उसने कुकर से उस पर वार कर दिया।
एसपी शिमला संजीव गांधी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 व 323 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ससुराल गए युवक की जलने से मौत

मंडी : दिवाली मनाने ससुराल गए युवक की जलने से मौत हो गई। आग में 90 फीसदी से अधिक झुलसे नवीन ने हमीरपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा। मामला जिले के सैण गांव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज में रैगिंग :रैगिंग में शामिल 2 स्टूडेंट्स को एक-एक साल के लिए निष्कासित -1-1 लाख रुपए का जुर्माना, दो अन्य छात्र 6 महीने के लिए निष्कासित -50-50 हजार रुपए का जुर्माना

एएम नाथ। कांगड़ा : टांडा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का मामले में सीनियर ट्रेनी डॉक्टरों पर रैगिंग के आरोप लगे है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन ने चार...
हिमाचल प्रदेश

दवाई असली है या निकली, QR कोड से चलेगा पता : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया

नालागढ़ : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम पहली जनवरी 2023 से लागू हो गया है। QR कोड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किशनपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

दून में सड़कों की दुर्दशा, ठप्प विकास ओर बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हैं लोग : परमजीत पम्मी बीबीएन, 5 मार्च (तारा) : दून हल्के की ग्राम पंचायत किशनपुरा में कांग्रेस की नीतियों से...
Translate »
error: Content is protected !!