बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

by

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की।
इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुकन्या कुमारी ने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों में कॅरियर के प्रति अक्सर बहुत तनाव रहता है। जागरुकता एवं एक्सपोजर के अभाव में कई बार विद्यार्थियों को कॅरियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी ही नहीं होती है और वे कॅरियर के चयन को लेकर असमंजस की स्थिति और तनाव से गुजरते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों, विशेषकर किशोरियों को कॅरियर और तनाव प्रबंधन के संबंध में जागरुक करने के लिए विद्यालयों में कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव प्रबंधन कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इससे छात्राएं अपनी प्रतिभा एवं अभिरुचियों के अनुसार बेहतर कॅरियर के चयन में सक्षम होंगी।
सुकन्या कुमारी ने बताया कि इस महीने को पोषण माह के रूप में भी मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किशोरियों को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारा आहार संतुलित एवं पौष्टिक होगा तो हमारी सेहत भी अच्छी होगी और हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।
उक्त कार्यशालाओं में प्रसिद्ध मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने छात्राओं को कॅरियर के चयन और तनाव प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर दोनों पाठशालाओं के प्रधानाचार्यों ने कार्यशालाओं के आयोजन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पांगी उपमंडल के विकासात्मक कार्यों को तीव्र गति प्रदान करें अधिकारी और गुणवत्ता को लेकर रखें विशेष प्राथमिकता- अपूर्व देवगन

उपायुक्त ने मिंधल मंदिर के परिसर में सुनी लोगों की समस्याएं, समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को किया निर्देशित पांगी, 21 अगस्त जनजातीय क्षेत्र पांगी उपमंडल में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में रविवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा न तो कर्मचारी हितैषी और ना महिला हितैषी : कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास करने पर लोगों में भाजपा के प्रति भारी क्रोध – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : एएम नाथ।  हिमाचल में करीब 15 महीने पहले चुनी गई सरकार को गिराने का आर्किटेक्चर और डिजाइन भाजपा ने तैयार किया था और इसमें जयराम ठाकुर जैसे नेताओं ने अहम भूमिका निभाई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात

मण्डी :  आल इंडिया शतरंज फेडरेशन ने हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी को हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात किया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
Translate »
error: Content is protected !!