बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। मंडी :  दरंग विधान सभा क्षेत्र के बौंस में ऋषि पराशर के नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष पहुंचे औऱ देवता का आशीर्वाद लिया। देवता कमेटी ने उनका यहां पहुँचने पर स्वागत किया। यह मंदिर पराशर ऋषि के मंदिर के समकालीन हैं। चार साल में इस मंदिर का भव्य पुनर्निर्माण हुआ है। क्षेत्र में इसकी बहुत मान्यता है।
देवता कारकुनों का मानना है कि बारिश न होने पर देव गणपति इस मंदिर में आकर पराशर देव का आह्वाहन करते हैं तो शत प्रतिशत बारिश होती है। आज भी मंडी और कुल्लू जिला में देवता की बहुत मान्यता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंदिर कमेटी को 21000 रुपये जी ऐच्छिक निधि दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने देवलुओं को धनतेरस और दीवाली की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उनके साथ बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य, समाज की आत्मा है, जो विचारों को देता है दिशा : DC हेमराज बैरवा

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित हुआ शब्दों, संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का उत्सव एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर: कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ – श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा)...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने परिवार के हितों लिए उड़ाई भारतीय संविधान के धज्जियां – “कांस्टीट्यूशन ऑफ़ इंडिया” को “कांस्टिट्यूशन ऑफ़ इंदिरा” बनाने वाले अब दे रहे हैं संविधान की दुहाई: जयराम ठाकुर

अपने विपक्षियों की सरकार गिराने के लिए कांग्रेस ने 90 बार किया धारा 356 का दुरुपयोग बाबा साहब के अपमान के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगे कांग्रेस के सभी नेता एएम नाथ। मंडी ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई कोर्ट की तलख टिप्पणी : सरकार को बिना निचोड़े कुछ भी नहीं निकल रहा

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने न्याय प्रदान प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए आवास जैसी मूलभूत सुविधा प्रदान करने में ढुलमुल रवैया अपनाने पर सरकार पर कड़ी टिप्पणी की...
Translate »
error: Content is protected !!