बौखलाए राहुल गांधी- हरियाणा हारते ही ! भरी मीटिंग में इस बड़े नेता पर हुए लाल

by

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है और जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही कांग्रेस सत्ता से चूक गई। बीजेपी ने बहुमत हासिल करते हुए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इधर हरियाणा हारने पर कांग्रेस में उठापटक शुरू हो गई। रिजल्ट की समीक्षा के लिए पार्टी ने रिव्यू मीटिंग बुलाई, जिसमें राहुल गांधी नाराज दिखे।

हरियाणा कांग्रेस स्वार्थी :   बैठक में राहुल ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं को स्वार्थी बताया और इसे हार की सबसे बड़ी वजह माना। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गुटबाजी ने हमें डूबा दिया। मीटिंग के दौरान राहुल चुप चुप रहे और सबको स्वार्थी बता कर चले गए। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर बुलाई गई थी। इसमें अजय माकन, अशोक गहलोत और केसी वेणुगोपाल जैसे नेता शामिल हुए थे। मीटिंग में राहुल ने ईवीएम का भी मुद्दा उठाया और कहा कि इस पर विस्तृत रिपोर्ट आनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि चुनाव हम जीत सकते थे लेकिन स्थनीय नेता निजी प्रगति करने में लगे थे।

गुस्से में निकले राहुल :  राहुल गांधी ने स्थानीय नेताओं पर अपनी भड़ास तब निकाली जब सभी नेता ईवीएम को दोष रहे थे। उन्होंने कहा कि सब आपस में ही लड़ते रह गए और पार्टी के बारे में नहीं सोचा। इतना कहकर राहुल गुस्से में उठकर चले गए। सूत्रों के मुताबिक राहुल ना सिर्फ हुड्डा से नाराज थे बल्कि सभी पर अपना गुस्सा निकाला। ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि अंदुरूनी कलह से पार्टी को नुकसान हुआ हो। इससे पहले कांग्रेस को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी इसी वजह से हार का सामना करना पड़ा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में 22 जून को रैली : नवनियुक्त अध्यापक फ्रंट की 22 जून को हो रही रैली को डीटीएएफ का समर्थन

गढ़शंकर : शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के गांव में तबादलों व अन्य मांगों को नवनियुक्त अधयापक फ्रंट व 569 नवनियुक्त लेक्चरार यूनियन दुआरा 22 जून को की रैली का डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट दुआरा समर्थन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में नए सत्र के दाखिले का पहला चरण शुरू : प्रिंसीपल ई. अन्नया जोशी ने वताया कि संस्थान में इस सत्र के लिए विभिन्न कोर्स इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, इलैक्ट्रीशियन, फिटर, वैल्डर, पलम्वर , मकैनिक डीजल में जारी दाखिला

सन्तोषगढ़ : 20 जुलाई : हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं जो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी महिला सब इंस्पेक्टर- एडीजी के साथ टेनिस भी खेली और पूर्व डीजीपी की बेटी की शादी में भी हुई शामिल : मकान में 7 लाख रुपए, 3 पुलिस की वर्दी और कई तरह के दस्तावेज मिले

राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली मूली उर्फ मोना बुगालिया के किराए के मकान की पुलिस ने तलाशी ली। सर्च के दौरान मकान में 7 लाख रुपए, पुलिस की...
Translate »
error: Content is protected !!