ब्यास के पास जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग : डेरा ब्यास के सेवादार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

by

गांव गाजीवाल में खेती करने पहुंचे थे दोनों सेवादार, 3 से 4 हमलावरों ने चलाईं गोलियां; करीब 6 कनाल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

अमृतसर। अमृतसर जिले में ब्यास के नजदीक गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में डेरा ब्यास के एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। घायल सेवादार को उपचार के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल सेवादार की पहचान दविंदर सिंह के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार दोनों डेरा ब्यास के सेवादार थे और शनिवार को गांव गाजीवाल में जमीन पर खेती करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे 3 से 4 लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

छह कनाल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गांव में करीब छह कनाल जमीन को लेकर जौधबीर सिंह उर्फ जोधा के परिवार के साथ विवाद चल रहा था। इसी जमीन पर खेती करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और विवाद होने की बात सामने आई है। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार ने एमएसपी कमेटी बनाई : संयुक्त किसान मोर्चा ने कमेटी को नकारा

चंडीगढ़: 18 जुलाई केंद्र सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कमेटी बना दी है। इस बहुप्रतिक्षित कमेटी का चेयरमैन पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल को बनाया गया है। नीति आयोग की...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में बिना लेट फीस के प्रवेश 15 अगस्त तक होंगे — प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा

गढ़शंकर :  पंजाब विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त तथा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कक्षाओं के प्रथम भाग (प्रथम सेमेस्टर) में अब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ढाबे पर 8 साल के बच्चे को भूल गया परिवार : 80 किमी दूर पहुंचा टैम्पो ट्रैवलर….अंब पुलिस ने CCTV से ट्रैवलर को किया ट्रेस, चालक से संपर्क कर परिजनों को लौटाया बच्चा

अंब, (ऊना) , 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धुसाड़ा (अंब) में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया...
Translate »
error: Content is protected !!