ब्यास में डूबे 4 युवक : 2 युवकों की मौत , 2 की दूसरे दिन भी तलाश जारी, कुछ दिन बाद विशाल का जाना था विदेश

by
कपूरथला :  गांव पीरेवाल के चार युवक बीते दिन रविवार को वैसाखी पर्व पर ब्यास दरिया में नहाते समय पानी में डूब गए थे। इनमें से दो युवकों का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। सोमवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
रविवार को दो युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई थी। वहीं अन्य दोनों युवकों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है।
रविवार को वैसाखी पर्व पर गांव पीरेवाल के चार युवक अर्शदीप सिंह, जसपाल, विशाल और गुरप्रीत सिंह ब्यास दरिया में नहाने गए थे। चारों पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फत्तूढींगा पुलिस और गोताखोरों ने दो युवक अर्शदीप सिंह और जसपाल सिंह को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
ब्यास दरिया में डूबे अन्य दो युवक विशाल और गुरप्रीत सिंह की तलाश में दूसरे दिन सोमवार को भी जारी है।सुबह से फिर एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
गांव पीरेवाल के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि सभी चारों युवक 17 -18 वर्ष के हैं। अर्शदीप सिंह औरजसपाल सिंह के शव मिल गए थे। जबकि गुरप्रीत सिंह और विशाल की तलाश जारी है। विशाल ने कुछ दिनों बाद विदेश जाना था। इस घटना से सारा गांव सदमे में है।
चारों युवकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विशाल और गुरप्रीत सिंह के परिवार वाले अभी भी अपने बच्चों के जिंदा होने की आश लगाए बैठे हैं। हालांकि जैसे-जैसे उनकी तलाश में समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे ही परिवार के लोगों की आंखें भी नम होती जा रही हैं। उनके हौसले भी पस्त हो रहे हैं। क्योंकि दोनों युवकों की तलाश में लगभग 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त, बाइक सवार वाल वाल बचे

गढ़शंकर, 21 अक्तूबर  : बीती रात गढ़शंकर- होशियारपुर सड़क पर बड़ेसरों अड्डे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार इस घटना में वाल वाल बच गए। जानकारी...
article-image
पंजाब

बार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ रहे चन्नी पर नूरपुर वेदी से आए लोगो ने लगाए आरोप

एफडीआर कई वर्ष पहले पूरी होने के बावजूद आज तक पैसे नहीं दिए चन्नी ने कहा किसी को कोई पैसा नहीं देना यह तो विरोधियों की साजिश है गढ़शंकर: गढ़शंकर शहर के बार्ड नंबर पांच...
article-image
पंजाब

पंजाब में भी अब कुछ इलाकों में इंटरनेट बंद करने के आदेश : हरियाणा में पहले ही सात जिलों में हे इंटरनेट बंध

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसान यूनियनों के भारत बंद के आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार को पंजाब के शुतराना, खनौरी और फतेहगढ़ साहिब में दूरसंचार सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। इससे पहले...
article-image
पंजाब

मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर ने श्री गुरु रामदास जी का प्रकाशोत्सव मनाया

गुरुद्वारा श्री हरि जी सहाय में विशेष कीर्तन समारोह का आयोजन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : मीरी पीरी सेवा सिमरन क्लब होशियारपुर रजि. द्वारा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्थानीय निवासियों के सहयोग से, अध्यक्ष सरबजीत...
Translate »
error: Content is protected !!