ब्राह्मण बनकर शादी की, पत्नी से कहा- बुर्का पहनो, जबरदस्ती रोजा रखवाने लगा

by
इंदौर :   इंदौर शहर के भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल के चेयरमैन समीर मीर के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम (लव जिहाद) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उस पर खुद को ब्राह्मण बोलकर हिंदू महिला से शादी करने और फिर मतांतरण की धमकी देने का आरोप है। समीर जबरदस्ती बुर्का पहने और रोजा रखने के लिए भी दबाव बनाता था।
तुलसी नगर निवासी युवती से समीर ने साल 2006 में शादी की थी। उसकी एक बेटी और एक बेटा भी है। महिला की शिकायत पर गुरुवार की रात एमआईजी थाना पुलिस समीर मीर के खिलाफ मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आरोपी समीर मीर की पत्नी ने उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने, धमकी देने और घरेलू उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। तुलसी नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी समीर मीर से साल 2006 में हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। पीड़िता ने बताया कि करीब चार साल पहले समीर के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह नमाज पढ़ने लगे और उन्होंने अपना पहनावा भी पूरी तरह बदल लिया। इसके बाद उन्होंने मुझ पर भी नमाज पढ़ने और इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। समीर पर घर में रखी हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां फेंकने का भी आरोप है।
पीड़ित का आरोप है कि जब उसने समीर की बात नहीं मानी, तो साल 2020 में उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह निपानिया इलाके में रहने लगी। पीड़िता का कहना है कि समीर कई बार उससे मिलने आया और हर बार इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। साल 2024 में दोनों के बीच एक बार समझौता भी हुआ, इसलिए पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की। लेकिन बाद में समीर ने धर्म परिवर्तन को उसकी शर्त बना दिया, जिसे पीड़िता ने अस्वीकार कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि 13 मार्च 2025 को समीर ने फिर से उनके घर जाकर धमकी दी। जिसके बाद दोनों के बीच लगातार विवाद होते रहे। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने गुरुवार रात एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने समीर मीर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(3) एवं मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3/5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को शादी के दौरान के फोटोग्राफ भी साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किए, जिनमें कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक नेता भी उपस्थित थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर डीसी और एसपी का शिकंजा : सटीक कार्रवाई में मददगार साबित हो रही ड्रोन टेक्नोलॉजी

अवैध खनन के खिलाफ लगातार तेज रफ्तार से जारी है ऊना जिला प्रशासन की मुहिम रोहित जसवाल : ऊना, 26 दिसंबर। अवैध खनन के खिलाफ ऊना जिला प्रशासन की मुहिम लगातार तेज रफ्तार से...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी ने 22वें टूर्नामेंट की टीमों की इनामी राशि बढ़ाई

गढ़शंकर, 27 फरवरी: 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन के बाद ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक स्थानीय खालसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम में हरविंदर सिंह बाठ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला विंटर कार्निवल के तीसरे दिन हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

शिमला 27 दिसम्बर – जिला हमीरपुर, शिमला और चम्बा के कलाकारों के नाम रहा शिमला विंटर कार्निवल का तीसरा दिन। कुसुम कला मंच लदरौर, हमीरपुर, गुगा महाराज कला मंच पंचभैया, कुपवी, चामुण्डा सांस्कृतिक दल...
article-image
पंजाब

41 संस्थाओं के 1800 से अधिक वालंटियरों ने लगाए 11 हजार से अधिक पौधे लगाए : युवक सेवाएं विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाया गया पौधारोपण अभियान

एन.एस.एस वालंटियरों ने स्वस्थ वातावरण की ओर बढ़ाए कदम होशियारपुर, 05 जून: मुख्य मंत्री भगवंत मान के ‘रंगले पंजाब’ के सपने को साकार करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर डिप्टी कमिश्नर कोमल...
Translate »
error: Content is protected !!