बोड़ा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा

by

मिडिल और सेकेंडरी वर्ग के मुकाबलों में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान, विजेताओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित प्रदर्शनी का विषय ‘सस्टेनेबल और विकसित भारत के लिए विज्ञान, तकनीक और इनोवेशन’ रहा। इसमें मिडिल और सेकेंडरी वर्ग के विद्यार्थियों ने छह अलग-अलग थीम पर विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्लॉक नोडल अधिकारी इंद्रजीत कौर के दिशा-निर्देशों में स्कूल इंचार्ज मनजीत सिंह की मौजूदगी में प्रतियोगिता करवाई गई। इसका आयोजन एएसजी ग्रुप बीआरसी राम स्वरूप, बीआरसी राम किशन और सेवानिवृत्त विज्ञान शिक्षक अनुपम कुमार शर्मा ने किया।

प्रदर्शनी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, देसी कृषि पद्धतियां, ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों को शामिल किया गया।

मिडिल वर्ग में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल ने पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देनौवाल कलां की रंजना पहले, सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर की सर्वनदीप दूसरे और सरकारी हाई स्कूल डघाम के सुखजीत तीसरे स्थान पर रहे।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता थीम में सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की नवनीत ने पहला और सरकारी हाई स्कूल मेहताबपुर की अंशू ने दूसरा स्थान हासिल किया। देसी कृषि पद्धतियों में अमित कुमार पहले और हरमन बैंस दूसरे स्थान पर रहे।

ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान थीम में सरकारी हाई स्कूल डघाम के दलजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की हरमनप्रीत कौर और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के रणवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। आपदा प्रबंधन में सरकारी मिडिल स्कूल भमियां के तनिष ने पहला स्थान प्राप्त किया।

सेकेंडरी वर्ग के परिणाम

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की कमलजीत पहले और सरकारी हाई स्कूल रामपुर के दिलप्रीत दूसरे स्थान पर रहे। सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की नेहा ने भी स्थान हासिल किया।

ग्रीन एनर्जी एवं पर्यावरण संरक्षण में सरकारी हाई स्कूल बीरमपुर कलां के अमन बधन ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा की मेघना रानी ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल की वरुणदीप कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में सरकारी हाई स्कूल डघाम के गैवी सिद्धू ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के गुरनाम सिंह ने दूसरा और सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की हरमन देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

देसी कृषि पद्धतियों में सरकारी हाई स्कूल डघाम के हरीन शर्मा पहले, सरकारी हाई स्कूल रामपुर के दिनेश कुमार और हरमन बैंस दूसरे तथा सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की मन्नत तीसरे स्थान पर रही।

ग्रामीण बदलाव के लिए विज्ञान में सरकारी हाई स्कूल डघाम के दलजिंदर ने पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल की दीया और सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत की डिंपल देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आपदा प्रबंधन में सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसोवाल की अर्शप्रीत पहले, सरकारी हाई स्कूल डघाम के गुरकीरत दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल देनौवाल कलां की हीना भरथ तीसरे स्थान पर रही।

निर्णायक मंडल ने किया मॉडलों का मूल्यांकन

प्रतियोगिता का मूल्यांकन लेक्चरर राज कुमार, लेक्चरर रेखा सुमन, विज्ञान शिक्षक सुखबीर सिंह और साइंस मास्टर सुभाष चंद्र ने किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के गाइड शिक्षक रीतू वर्मा, सीमा कुमारी, जतिंदर सिंह, किरण कंवर, हनी भाटिया, आकाश, तेजपाल सहित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा का स्टाफ मौजूद रहा।

समापन अवसर पर विजेता विद्यार्थियों और उनके गाइड शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खड़गे के करीबियों ने वसूले 15 लाख, फिर भी नहीं दिया ठेका, ठेकेदार ने की ख़ुदकुशी?

बैंगलोर: कर्नाटक के बीदर में ठेकेदार सचिन मोंगप्पा पांचाल की ख़ुदकुशी के मामले ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सचिन ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी, और अपने सुसाइड...
article-image
पंजाब

पार्षद पंडित विक्रांत रणदेव द्वारा कन्या विद्यालय स्कूल गढ़शंकर को पांच पंखे किए भेंट

गढ़शंकर:  गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गढ़शंकर के कन्या विद्यालय स्कूल के लिए पार्षद पंडित विक्रांत रणदेव, पंडित रमेश चंद्र रणदेव के पुत्र, तथा उनकी पत्नी नीलम रणदेव, पूर्व पार्षद, द्वारा...
article-image
पंजाब

4161 मास्टर कैडर अध्यापकों को भी तबादलों का मौका देने की मांग 

गढ़शंकर, 13 मार्च: शिक्षा विभाग ने सामान्य तबादलों के लिए 12 मार्च से 19 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया है। उल्लेखनीय है कि आमतौर पर शिक्षकों के तबादलों के लिए पोर्टल जून...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या ! CCTV और मोबाइल डेटा से खुला राज 5053 पन्नों की चार्जशीट, 85 गवाहों के बयान; केतन हत्याकांड में पुलिस ने मंगेतर पर लगाए गंभीर आरोप

लोहागढ़ हादसा नहीं, हत्या का मामला; सिया गोयल और चेतन चौधरी के खिलाफ पुलिस ने पेश किए CCTV, मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!