चंबा के डॉ. शिव दयाल को केंद्र सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, यूनियन बैंक के निदेशक मंडल में नियुक्त

by

एएम नाथ । चंबा। जिला चंबा के लिए गौरव की बात है कि यहां के डॉ. शिव दयाल को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ. शिव दयाल को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल में पार्ट टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर (अंशकालिक गैर-आधिकारिक निदेशक) नियुक्त किया गया है।
केंद्र सरकार की ओर से उन्हें सौंपी गई यह जिम्मेदारी बैंकिंग क्षेत्र में उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इस नियुक्ति के साथ ही अब डॉ. शिव दयाल देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल का हिस्सा होंगे।
पार्ट टाइम नॉन-ऑफिशियल डायरेक्टर के रूप में उनकी भूमिका बैंक के कामकाज, नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों में स्वतंत्र दृष्टिकोण प्रस्तुत करने की होगी। ऐसे निदेशक बैंक के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी भूमिका निभाते हुए संस्थागत पारदर्शिता और बेहतर प्रशासन सुनिश्चित करने में योगदान देते हैं।
डॉ. शिव दयाल की इस नियुक्ति से जिला चंबा में खुशी का माहौल है। इसे जिले के लिए सम्मान और उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी से चंबा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा में आया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

6.74 लाख रुपये से चोरी : पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

ऊना: हरोली में खुली एक कंपनी के दफ्तर से 6.74 लाख रुपये से अधिक चोरी हुए हैं। चोरी के आरोप इसी कंपनी के एक कर्मचारी पर लगे हैं, जो दक्षिण दिल्ली निवासीपुरी का रहने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नवरात्रि मेले के दौरान शिक्षकों को माता नैना देवी मंदिर में ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा : ADC निधि पटेल

बिलासपुर : माता नैना देवी मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात नहीं किया जाएगा। माता नैना देवी मंदिर प्रबंधन ने मंगलवार यह फैसला लिया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर एक टीम ने पालकवाह में किया सर्वे

पालकवाह में 20 दिन के भीतर स्थापित होगा ऑक्सीजन प्लांट ऊना – केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के निर्देश पर पालकवाह में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फिल्म नीति को हिमाचल सरकार ने दी मंजूरी : 50 प्रतिशत शूटिंग के साथ बनी फिल्मों के लिए वार्षिक पुरस्कार

शिमला : हिमाचल प्रदेश को फिल्म निर्माण के लिए एक पसंदीदा स्थान बनाने के लक्ष्य के साथ राज्य सरकार ने हाल ही में एक व्यापक फिल्म नीति को स्वीकृति प्रदान की है। इस नीति...
Translate »
error: Content is protected !!