पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटकता महिला का शव बरामद : ननद की सगाई पर जाने के लिए पैसे का प्रबंध न होने पर परेशान थी

by

पुलिस ने पति ने ब्यानों पर 174 की करवाई
गढ़शंकर, 19 मई : थाना गढ़शंकर के अंतर्गत पड़ते गांव बड़ेसरों में एक पेड़ से लटकता महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। मृतका अपनी ननद की सगाई पर जाना चाहती थी लेकिन उसके आपने व उसके पति के पास पैसे नही होने पर और किसी से उधार ना मिलने से मृतक महिला परेशान थी।
जानकारी मुताबिक जसविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गोलियां सुबह अपने खेतों में गया तो उसने पेड़ पर लटक रहा महिला का शव देखकर इसकी सूचना खविंदर सिंह पंच बड़ेसरों को फोन पर इसके संबंध में बताया। खविंदर सिंह ने इसकी सूचना गढ़शंकर पुलिस को दी तो एसएचओ गढ़शंकर जसवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर कब्जे में लेते हुए सिविल अस्पताल गढ़शंकर के शवगृह में रखवा दिया। मृतका का शव पूरी तरह से सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने शव सिविल अस्पताल गढ़शंकर में पहचान के लिए रखवा दिया। जिसके बाद मृतका की पहचान उसके पति राजू ने सिविल अस्पताल पहुंच कर पहचान कर पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अनीता का शव है। राजू ने पुलिस को बताया के हम थाना बेटागिमानी, थाना बिलासी, जिला बंदयूं, उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। इस समय बडेसरो में ईंट भट्ठा पर पत्नी के साथ काम करती हैं। राजू ने बताया कि मृतका अनीता ने मेरी बहन (उसकी ननद) की उत्तरप्रदेश में सगाई पर जाना था लेकिन हमारे पास पैसे नही थे और पैसे का इंतजाम ना होने पर हम दोनों किसी रिश्तेदार से उधार पैसे लेने के लिए गए थे लेकिन वहां से भी हमें पैसे नही मिले। राजू ने पुलिस को बताया उसके बाद 15 मई को ही मैं घर पहुंच गया लेकिन अनीता परेशान होकर कहीं गायब हो गई। जिसके बाद उसे ढूंढ़ने निकल गया और पता न चलने पर गढ़शंकर पुलिस को भी सूचना दी थी। राजू ने कहा कि आज मुझे पेड़ से महिला का लटका शव मिलने की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा कि मृतक उसकी पत्नी अनीता है। इस संबंध में एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि मृतका के पति राजू के बयान पर 174 तहत कारवाई की गई है कल पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौप दिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रा.प्रा.पा. ओखरू में भरा जाएगा पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर का एक पद : 08 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक करें आवेदन

शिमला, 05 जनवरी – हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अधिसूचित पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 तथा उसमे समय-समय पर हुए संशोधनों के अनुसार प्रारम्भिक शिक्षा खंड कसुम्पटी-प्रथम (प्रारम्भिक शिक्षा विभाग हि०प्र०) जिला शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
article-image
पंजाब

बीनेवाल बीत में 50 नवजात बेटियों की लोहड़ी धूमधाम से मनाई

गढ़शंकर, 17 जनवरी : पंजाब के सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला कार्यक्रम अधिकारी गगनदीप सिंह के निर्देशों के अनुसार, बाल विकास परियोजना कार्यालय ब्लॉक गढ़शंकर के सभी सुपरवाइजर स्टाफ और...
article-image
पंजाब

माता वैष्णो देवी मंदिर में महामाई का 36वां जागरण 23 मई को 

गढ़शंकर, 10 मई : मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर द्वारा 23 मई दिन शनिवार को महामाई का 36वां जागरण आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मंदिर समिति के...
Translate »
error: Content is protected !!