ब्लैकमेल करने, रिश्वत मांगने के आरोप में एओ निलंबित

by

चंडीगढ़, 29 अगस्त : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (एओ) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया, जो कि फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात था, पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर/उप मंडल अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहा था और बिजली के अनाधिकृत प्रयोग संबंधी केस से उसको बाहर रखने के लिए उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत और इसके साथ भेजी गई वीडियो क्लिप की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अमित सेतिया बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामले में सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहा था। प्रारंभिक जांच के आधार पर अमित सेतिया को निलंबित कर दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

9 तस्कर ग्रिफ्तार, 22 किलोग्राम अफीम बरामद : पुलिस ने की सप्लाई लाइन ब्रेक – दिल्ली में यूके, यूएस, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के 5 विदेशी संगठन और 6 कस्टम अधिकारी नामजद

जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह के 9 सदस्यों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 22 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पुलिस...
article-image
पंजाब

*कार्डिएक मौत हो जाने पर तलवाड दंपति ने लिया अंगदान का प्राण*

*मानवता की सेवा में किया शरीरदान* होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : यह शरीर नाशवान है अगर मानवता की सेवा में काम आ जाए तो इससे बड़ा कोई कार्य नहीं , इसी सोच पर आज मैंने और...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब बहुत लोगों का अभिप्राय है ये जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक पर हैं। इतना बड़ा विशाल देश,...
article-image
पंजाब

मजीठिया से बिना शर्त माफी माँग कर केजरीवाल ने पीड़ित परिवारों के साथ विश्वासघात किया :मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब की संपदा की लूट की नीयत से आने वाले लोभी से राज्य को बचाना समय की जरूरत ढोलबाहा (होशियारपुर) 24 दिसम्बरः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ कहा कि जिन...
Translate »
error: Content is protected !!