भगवंत मान सरकार अमन-कानून की स्थिति बहाल रखने में नाकाम सिद्ध हुई : गुरनेक भज्जल

by

सीपीआईएम द्वारा 6 तक लामबंदी मीटिंगों तथा 7 को सूबे भर में रोष प्रदर्शन किए जाएंगे
होशियारपुर : 2 अक्तूबर
प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है तथा आपराधिक गतिविधियों में भारी वृद्धि हुई है। जिसको रोकने में भगवंत मान सरकार फेल साबित हुई है।
इसके खिलाफ सीपीआईएम द्वारा जोरदार संघर्ष शुरु किया जा रहा है। यह विचार सीपीआईएम के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने बातचीत के दौरान कही।
पार्टी के जिला सचिव गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि सरकार लंपी स्किन के कारण हुए किसानों के नुकसान की पूर्ति करने में नाकाम साबित हुई है। अब धान की फसल को लगी बीमारी किसानों की तबाही का कारण बनेगी। इस बीमारी के आगे तो यूनिवर्सिटी के माहिर भी हाथ खड़े कर गए हैं, पर भगवंत मान सरकार को किसानों की मदद करने के स्थान पर गुजरात तथा हिमाचल में चुनाव जीतने के लिए करोड़ों रुपये के फंड इश्तिहारों पर खर्चे कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन-कानून की स्थिति बिगड़ी हुई है तथा दिन-दिहाड़े स्कूली बच्चियों द्वारा दोपहिया वाहन छीने जा रहे हैं तथा स्कूली टीचर लूट का शिकार हो रहे हैं। मंडियों में सब्जी लेकर जाते किसान तथा सब्जी लेकर बेच कर वापस जा रहे रेहड़ी फड़ी तथा फ्रूट वाले भी लूटे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार अमन-कानून की स्थिति बहाल रखने में असफल सिद्ध हुई है। प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, पर सरकार सोशल मीडिया पर दिखावे के प्रचार में जुटी है। जिस कारण आम लोगों का जीना दूभर हुआ पड़ा है तथा लोग घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की यह नाकामी खिलाफ पार्टी द्वारा कार्यक्रम के तहत पहली अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक गांव-गांव जनतक मीटिंगों करके लामबंदी की जाएगी तथा 7 अक्तूबर को सारे पंजाब में रोष प्रदर्शन करके एसडीएम तथा डिप्टी कमिश्नरों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मांगपत्र भेजे जाएंगे। कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल ने पार्टी नेताओं तथा तहसील सचिव को अपील की कि पार्टी कार्यक्रम को सभी तहसीलों से यकीनी लागू करने तथा बनते कार्यक्रम निर्धारित करने के लिए योजना बंदी करके इसको सफल बनाने के लिए गांव में लामबंदी मीटिंगें करें। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने सूबे में अमन-कानून की स्थिति बहाल करने के लिए ठोस यत्न न किए तो संघर्ष शुरु किए जाएंगे।
132 गुरनेक सिंह भज्जल

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भम्मियां की 105 वर्षीय की बचनी का देहांत

गढ़शंकर। गांव भम्मियां की नंबरदार गेज चंद की 105 वर्षीय बचनी का आज देहांत हो गया। बचनी का अंतिम संसकार उनके गांव भम्मियां में कर दिया गया उनकी चिता को मुख्यागिनी उनके बेटे नंबरदार...
article-image
पंजाब , समाचार

मृतक शरीर मरणोपरांत राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को रिसर्च के लिए सौंपा : कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर रोटरी क्लब आई बैंक और कोर्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी होशियारपुर की मध्यस्थता परिजनों ने सौंपा

गढ़शंकर : मानवता के मद्देनजर कैप्टन ओमप्रकाश का मृतक शरीर मरणोपरांत उनके परिजनों ने रिसर्च के लिए राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला को सौंप दिया। कैप्टन की पुत्रवधू प्रवीण कुमारी, पौत्र राज कुमार व अनुज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी...
article-image
पंजाब

बेहोशी की हालत में मिला व्यक्ति, अस्पताल में डाकटरों ने उसे मृत घोषित किया

गढ़शंकर-गांव डल्लेवाल में एक बंद पड़े घर के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। जिसे गढ़शंकर पुलिस सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया। वहां पर डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना...
Translate »
error: Content is protected !!