भगवंत सरकार की पोल खोलेंगे पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स : मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का करेगा आयोजन

by

अम्बाला :   30 सितंबर:  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा भगवंत मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का आयोजन करेगा। इसमें पंजाब में लाई गई क्रांति के झूठ की पोल खोली जाएगी और हरियाणा के मतदाताओं से आम आदमी पार्टी को हराने की अपील की जाएगी।

पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के प्रमुख नेता सतीश राणा, रणजीत सिंह रणवां, जर्मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी से जुड़े कई नेता रोजाना हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में जाकर पंजाब में लाई गई क्रांति का ढोल पीट रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि भगवंत मान सरकार की कार्यशैली के कारण पंजाब में विभिन्न वर्गों के लोग दिन ब दिन अपने संघर्ष को तेज करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा करना तो दूर, यूनियन नेताओं से बात तक करने को तैयार नहीं हैं। इन नेताओं ने कहा है कि मोर्चा द्वारा 2 अक्तूबर को अम्बाला शहर के रेलवे स्टेशन के पास विरोध रैली आयोजित करेगा।

D
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धमाई स्कूल के कोशिंदर ने 3000 मीटर दौड़ में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर गढ़शंकर का किया नाम रोशन

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय टांडा के मैदान में 18 अक्तूबर से चल रही स्कूली विद्यार्थियों की जिला स्कूल एथलेटिक्स मीट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमाई के बारहवीं कक्षा के छात्र कोशिंदर ने...
article-image
पंजाब , समाचार

15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू : मुलजिम ज़मीन के इंतकाल के लिए परिवार से पहले ही ले चुका है 15,000 रुपए

होशियारपुर, 15 मई :   पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान बुधवार को होशियारपुर जिले के राजस्व हलका पंडोरी सर्कल में बतौर पटवारी तैनात रमेश कुमार को 15,000...
Translate »
error: Content is protected !!