भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है : मनीष तिवारी

by

खरड़ में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्ण उत्साह के साथ मनाई
खरड़,1 मई: भगवान परशुराम जी की जयंती खरड़ स्थित भगवान परशुराम भवन में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी में पहुंचकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद हासिल किया। जिन्होंने भगवान परशुराम जी के निर्माणाधीन भव्य मंदिर के एलिवेशन का अनावरण किया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम जी के विचार हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देते हैं। जिन्होंने इस धरती पर अन्याय करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनके विचारों पर चलकर ही हम उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने श्री ब्राह्मण सभा खरड़ के प्रधान कमल किशोर व सभा के सभी सदस्यों को इस शुभ अवसर की शुभकामनायें दी।
श्री ब्राह्मण सभा खरड़ के प्रधान कमल किशोर शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्ण उत्साह के साथ मनाते हुए, समाज में नाम कमाने वाले बच्चों को सन्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के उत्थान के बारे में अपने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में नतमस्तक होने के लिए विधानसभा क्षेत्र खरड़ के इंचार्ज विजय कुमार टिंकू भी उपस्थित हुए।
इससे पहले शास्त्री बीरबल धरणी के द्वारा विधि पूर्वक हवन-पूजन किया। जिस उपरांत श्री सुंदर कांड जी का पाठ किया गया। इस दौरान श्री ब्राह्मण सभा मोहाली से एस. डी. शर्मा, अशोक कुमार झा, मनोज जोशी, धीरज कौशल, बालकिशन शर्मा, परवीन कुमार, सुरिंदर लखनपाल, एसडीएम राजपुरा संजीव शर्मा, डॉ नरिंदर शर्मा, प्रिंसिपल जतिंदर गुप्ता, एडवोकेट दविंदर वत्स, एडवोकेट अमरीश जोशी, एडवोकेट विजय कुमार भारदवाज, एडवोकेट पंडित अशोक बजहेड़ी, पार्षद गोबिंदरपाल सिंह चिम्मा, पार्षद मान सिंह, पार्षद सोहन सिंह, पार्षद वनीत जैन, पार्षदराम सरूप शर्मा, और महिला संकीर्तन मंडल की सभी सदस्य उपस्थ्त थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी खिलाफ वामपंथियों ने सरकार का पुतला फूंका 

गढ़शंकर, 6 सितंबर: आज सीपीआई (एम) द्वारा बाबा गुरदित सिंह पार्क के पास आनंदपुर साहिब चौक में पेट्रोल पर 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी, 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी को लेकर जोरदार...
article-image
पंजाब

यह कहाँ का इन्साफ … पाकिस्तान से भेजे ड्रोन के मौत के शिकार हुई महिला के परिवार को पांच लाख : नकली शराब पीने से मरने वालो के परिवारों को दस दस लाख और नौकरी : अमरप्रीत लाली

गढ़शंकर। नकली शराब पीकर मरने वाले को दस दस लाख और नौकरियां दिए जा रहे और पाकिस्तान से आये ड्रोन से मौत का शिकार हुई महिला के परिवार को सिर्फ पांच लाख देने की...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाडियों ने एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते 10 पदक

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक मीट में क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें दोआबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा 2026: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति : 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण कोई भी श्रद्धालु...
Translate »
error: Content is protected !!