सिहुन्ता महाविद्यालय भवन के निर्माण पर व्यय होंगे 12 करोड़ : भटियात क्षेत्र में बनेगा नेशनल बटरफ्लाई पार्क

by

महाविद्यालय सिहुन्ता का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी कॉलेजियन

एएम नाथ। सिहुन्ता, (चंबा )
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा-चुवाड़ी सुरंग निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा तथा 7 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर संभावित 1500 करोड़ की राशि व्यय होगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि भटियात क्षेत्र में नेशनल बटरफ्लाई पार्क स्थापित होगा।
वे आज राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाग लेते हुए बोल रहे थे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने की अपने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के भवन निर्माण को लेकर बजट का प्रावधान कर दिया गया है तथा वन अनुमति मामले की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भवन निर्माण कार्यों पर 12 करोड़ रुपए व्यय होंगे ।
उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता में जल्द विज्ञान संकाय शुरू करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहुन्ता तथा समोट को स्तरोउन्नत कर इनकी क्षमता को 25 तथा 50 बिस्तरों तक बढ़ाया जाएगा।
विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण मल निकासी (सीवरेज) योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख क्षेत्र को शामिल किया गया है। इनमें सिहुन्ता भी शामिल हैं।
कॉलेजियन विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने उन्हें शारीरिक फिटनेस के लिहाज से जंक फूड खाने की आदत में बदलाव की नसीहत भी दी।
इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए
31 हजार की धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किये।
कुलदीप सिंह पठानिया का समारोह में पधारने पर महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, थाना प्रभारी रमन चौधरी, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोगों उपस्थित रहे ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने DC अपूर्व देवगन से भेंट कर मिलेट्स के बारे में चर्चा की : क्षेत्र की समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा

एएम नाथ।  मंडी :  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के एक दिवसीय करसोग दौरे के दौरान करसोग क्षेत्र से संबंध रखने वाले पदमश्री अवार्ड से सम्मानित नेक राम शर्मा ने उपायुक्त से भेंट कर मिलेट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय कलाकार संघ के वार्षिक समापन समारोह की राज्यपाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज यहां कालीबाड़ी मन्दिर के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय कलाकार संघ के 71वें वार्षिक समारोह एवं अखिल भारतीय नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता के समापन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज बढ़ाना, सुविधाएं छीनना, विकास शून्य ही सुक्खू सरकार की उपलब्धि – लाखों लोगों से सुविधाएं छीनना, हज़ारों संस्थान बंद करना है मुख्यमंत्री का काम : जयराम ठाकुर

राजस्व बढ़ाना है तो सुविधाएं छीनने के बजाय सरकार का बोझ कम करे एएम नाथ। शिमला शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार पूरी तरह से जनविरोधी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में स्वच्छता के लिए त्रिस्तरीय समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : मुकेश रेपसवाल

जिला प्रशासन चंबा-रैपीडयू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड तथा हीलिंग हिमालयाज के बीच हस्ताक्षरित हुआ समझौता ज्ञापन एएम नाथ। चम्बा ;  मणिमहेश तीर्थ यात्रा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को उच्च स्तरीय बनाए रखने तथा कूड़ा कचरे...
Translate »
error: Content is protected !!