भटियात में दर्दनाक सड़क हादसा कार खाई में गिरी, एक युवक की मौत, दो गंभीर

by

एएम नाथ। चुवाड़ी : चंबा जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र में कुंजर महादेव मंदिर के समीप हाथीधार मार्ग पर मड गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रैफर किया गया है।

मृतक की पहचान अक्षय कुमार (32) पुत्र केहर सिंह, निवासी गांव साहला, तहसील भटियात के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शाहपुर के समीप रेहलू स्थित ग्रामीण बैंक में कार्यरत था। घायलों की पहचान विनोद कुमार (निवासी मड) और सुशील कुमार (निवासी गोधरा, डाकघर साहला) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को अक्षय अपने दोस्तों के साथ पातका से हाथीधार की ओर जा रहा था। मड गांव के समीप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव व घायलों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट पहुंचाया।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये तथा घायलों को 5,000-5,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विज्ञान ज्योति गर्ल्स ने किया एनआईटी का दौरा

एएम नाथ। हमीरपुर 21 अगस्त। विज्ञान ज्योति योजना में पंजीकृत छात्राओं ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का दौरा किया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में जीव विज्ञान की पीजीटी एवं विज्ञान ज्योति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़े-बड़े भवन, आधुनिक सुविधाएं वीरेंद्र कंवर की पहचान बन गए : अनुराग ठाकुर

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बोले केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ऊना: 23 अगस्तः प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा में समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लाहौल सरकार की नाकामी और प्राकृतिक आपदा दोनों का दंश झेल रहा : जयराम ठाकुर

इतनी बड़ी आपदा के बाद नहीं मिल रही पाई लोगों को फौरी राहत जो गांव खतरे में हैं उन्हें खाली करवाकर प्रभावितों की बसाने में मदद करे सरकार सरकार की नाकामी से पूरे प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!