भटोली में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से

by

बद्दी, 2 जुलाई (तारा) : भटोली कलां पंचायत के तहत नवांनगर यूथ क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 4 जुलाई से किया जा रहा है। क्लब के सदस्य अमर तनवर, नितेश कुमार, संजीव कुमार, देव राज, सुरेश पॉल, गुरदीप, ओम प्रकाश व संजू तनवर ने बताया कि 4 जुलाई से भटोली कलां गुरुद्वारा के समीप खेल मैदान में प्रथम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हिमाचल के अलावा हरियाणा की 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीम को क्लब की ओर से 11 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम को 6100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बेस्ट बैट्समैन अवार्ड, बेस्ट बॉलर अवार्ड तथा मैन ऑफ द सीरीज़ अवार्ड भी दिए जाएंगे। हर मैच 6 ओवर का खेला जाएगा।
—

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन : आउटसोर्स की नौकरी दिलवाने के नाम पर मित्र मंडली वसूल रही लाखों : जयराम ठाकुर

ठूंजा साल वाली नौकरी देने वाले अपने नेताओं की आउटसोर्स एजेंसी के जरिए कर रहे भ्रष्टाचार एएम नाथ। धर्मशाला :  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिंदवाणी से पंडोरी बीत, कोट की बदतर हालत :  बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह बने गड्डे में भरा पानी, दोपहिया वाहन चालकों को दस किलोमीटर घूम क्र जाना पड़ रहा

गढ़शंकर :  महिंदवाणी से पंडोरी बीत (गढ़शंकर नंगल रोड़) की बदतर हालत बरसात का मौसम शुरू होते ही जगह जगह छपड़ का धारण कर चुका है। जिससे इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंन्शनरों को जुलाई 2022 से अभी तक महंगाई भते को 12 प्रतिशत के हिसाब से 3 किश्ते देय – सभी पूर्व मुख्यमंत्री समय पर वेतन पेंशन देते थे, इस मुख्यमंत्री के कर दिया कमाल : पैन्शनर्स महासंघ

एएम नाथ। शिमला :  शिमला। भारतीय राज्य पैन्शनर्स महासंघ हिमाचल प्रदेश का एक शिष्ट मण्डल घनश्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक की अध्यक्षता में राजभवन में राज्यपाल से मिला और हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

LPU में छात्रा से रेप के दावे के बाद बवाल : कैंपस में तोड़फोड़ और हाईवे जाम; SIT गठित….यूनिवर्सिटी ने रेप के आरोपों को बताया बेबुनियाद

फगवाड़ा, 27 सितंबर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आत्महत्या की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी...
Translate »
error: Content is protected !!