भरमौर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, डॉ. जनक राज ने रखीं महत्वपूर्ण मांगें

by

एएम नाथ। भरमौर : भरमौर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का विधायक डॉ. जनक राज ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. जनक राज ने मंत्री के समक्ष भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सीबीएसई विद्यालय संचालित करने की मांग रखी। साथ ही कन्या विद्यालयों के मर्ज होने के बाद उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में बालिका शिक्षा को सशक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने परम पूजनीय ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री जय कृष्ण गिरी जी महाराज के शिक्षा क्षेत्र में योगदान को ध्यान में रखते हुए किसी शिक्षण संस्थान का नाम उनके नाम पर रखने का प्रस्ताव भी रखा।
विधायक ने बताया कि शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को सकारात्मक रूप से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 11 विभागों के साथ स्थापित होगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब बागवानों का मुद्दा सदन में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया : सेब बागवानी अब फायदे का सौदा नहीं है, दवा, मजदूर और अन्य जरूरत का सामान महंगा हो चुका

शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सेब बागवानों का मुद्दा सदन में सत्ता पक्ष के सदस्य कुलदीप सिंह राठौर ने उठाया। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने सब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
Translate »
error: Content is protected !!