भरमौर में मतदान अधिकारियों के लिए चुनावी रिहर्सल प्रक्रिया  संपन्न : सहायक निर्वाचन अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने की अध्यक्षता

by
एएम नाथ। भरमौर :   सहायक रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह  राणा की अध्यक्षता में आज मतदान अधिकारियों  के लिए चुनावी रिहर्सल का सत्र राजकीय महाविद्यालय भरमौर के सभागार में संपन्न हुआ।  उन्होंने चुनावी रिहर्सल में ट्रेनर की मुख्य भूमिका निभाते हुए मतदान प्रक्रिया तथा इस दौरान इस्तेमाल होने वाली सामग्री के अलावा ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के संचालन  के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा चुनावी डयूटी के लिए तैनात किए गए अधिकारियों को पीपीटी के माध्यम से भी चुनाव संबंधी सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई।
कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए अधिकारी व कर्मचारी कर्तव्य निष्ठा के साथ चुनाव प्रक्रिया का निर्वहन करना सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम, वीवीपैट के सुगम संचालन के साथ चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रक्रिया को लेकर निर्धारित दिशा-निर्देश का पालन करना भी सुनिश्चित बनाया जाए।  उन्होंने पोलिंग अधिकारियों को  निर्देश दिए कि  प्राइवेट व्हीकल का इस्तेमाल ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को ले जाने में न किया जाए ।
नायब तहसीलदार निर्वाचन सुनील शर्मा ने  मंच का संचालन किया और मतदान प्रक्रिया से संबंधित  डाऊट क्लीयर किए। पूर्वाभ्यास में मास्टर ट्रेनर कृष्ण पखरेटिया ने भी मतदान प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी कर्मियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर  मतदान अधिकारियों ने 12 व 12-A  फॉर्म भर कर जमा करवाएं ।
कार्यक्रम में तहसीलदार भरमौर तेजराम, कार्यवाहक निर्वाचक  कानूनगो रत्न चंद, मास्टर ट्रेनर, महिला कर्मचारी व दिव्यांग और युवा कर्मचारियों सहित लगभग 450 के करीब अधिकारियों  व कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिभा सिंह के साथ गवास गांव में गुड़ारू देवता मंदिर में नवाया शीश : रोहड़ू की सड़को के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 134 करोड़ – विक्रमादित्य सिंह

शिमला – लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू की सड़को के सुधारीकरण के लिए 134 करोड़ रूपए के बजट की विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृति प्राप्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना के निजी विद्यालयों को स्कूल समय निर्धारण में छूट : जिला दंडाधिकारी जतिन लाल द्वारा आदेश जारी

ऊना, 10 जुलाई। जिला ऊना के निजी विद्यालयों के लिए पूर्व में निर्धारित विद्यालय समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना जतिन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रवेश वर्मा के खिलाफ आप के आरोपों पर जांच के आदेश : दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत गरमाई हुई है। चुनावी मैदान में आमने-सामने बीजेपी और आप एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस बार आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार्ट-अप को दी जाएगी पांच लाख रुपये की फंडिंग …स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी से युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा: राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं के स्टार्ट-अप को हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया...
Translate »
error: Content is protected !!