भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के स्थाई समाधान के लिए बनाई जाए विशेष कार्य योजना : केवल सिंह पठानिया

by

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भरमौर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज लघु सचिवालय भरमौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत बोर्ड, जल शक्ति व विभिन्न विभागीयों अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने कहा कि हाल की प्राकृतिक आपदा के दौरान जिले में भारी क्षति हुई थी जिसके चलते पठानकोट–भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-A पूर्णतः बाधित हो गया था। उन्होंने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मार्ग को रिकॉर्ड समय में बहाल करना अत्यंत प्रशंसनीय है।


उन्होंने मार्ग की भौगोलिक चुनौतियों और मिट्टी की अस्थिरता को ध्यान में रखते हुए अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग को निर्देश दिए कि चंबा–भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग की सॉइल टेस्टिंग (मृदा परीक्षण) मॉडर्न लैब में करवाई जाए, ताकि भविष्य में स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर तैयार विशेष कार्य योजना ही इस मार्ग की दीर्घकालीन सुरक्षा और मजबूती सुनिश्चित कर सकती है।
बैठक में भरमौर उपमंडल के विभिन्न संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी गहन चर्चा की गई। उप मुख्य सचेतक ने बताया कि ग्राम पंचायत सहली के अंतर्गत कलहौर से तियूला तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभागीय औपचारिकताएँ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
उप मुख्य सचेतक ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान भरमौर उपमंडल में बिजली बोर्ड को भारी नुकसान पहुँचा था, जिसे अब विभाग द्वारा पूरी तरह बहाल किया जा चुका है।
भेड़ पालकों द्वारा उठाई जा रही भेड़-बकरियों की चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि इन घटनाओं की रोकथाम के लिए एक व्यवस्थित कार्य योजना तैयार की जाए ताकि स्थानीय पशुपालकों को सुरक्षा और राहत मिल सके।
साथ ही, उन्होंने जल शक्ति विभाग को पूरे क्षेत्र में स्वच्छ, नियमित तथा समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पेयजल की नियमित टेस्टिंग जारी रखने के निर्देश दिए।
उप मुख्य सचेतक ने शिक्षा विभाग को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर के नए भवन के निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने यह भी बताया कि कूंर स्थित सुंग्रेड में माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया जा रहा है।
बैठक में निदेशक एचआरटीसी सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा, वन मंडल अधिकारी नमनाथ सिंह माणे, थाना प्रभारी बाबू राम, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग मीत शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण भाल चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग की मुलाकात

चंडीगढ़ : ओलंपिक पदक विजेता और युवा भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों नायब सिंह सैनी और भगवंत मान से अलग-अलग मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रियों की तारीफों के पुल बांधने के लिए 20 लोगों को नौकरी देगी सुक्खू सरकार : जानें-कितनी मिलेगी सैलरी

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं।  ऐसे में अब अपनी इमेज सुधारने के लिए बड़ा काम करने जा रही है. सुक्खू कैबिनेट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैसे डबल : लिए 75 हजार, 4 महीने में किए 26 हजार वापिस, 49 हजार ठगे

शिमला। शिमला में पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला छोटा शिमला में सामने आया है। पीड़ित ने 75 हजार रुपए दिए थे,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीडीपीओ सदर के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 9 पद अधिसूचित

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसंबर: बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर सत्या ठाकुर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त 9 पदों को भरा जाना है, जिनमें आंगनबाडी कार्यकर्ता के 3 तथा सहायिकाओं...
Translate »
error: Content is protected !!