भवानीपुर में कम्युनिटी हॉल/धर्मशाला हेतु 10 लाख रूपये की ग्रांट भेजी : पंकज

by

गढ़शंकर : पंजाब सरकार द्वारा मनोनीत श्री गुरु रविदास मेमोरियल फाउंडेशन के सदस्य तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सैल के को-चेयरमैन पंकज कृपाल एडवोकेट ने आज गाँव भवानीपुर में गांववासियों को संबोधन करते हुए कहा कि हम सब के लिए सम्मान की बात है कि गढ़शंकर तहसील के गाँव भवानीपुर के जमपल किशोरी लाल शर्मा इस समय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि किशोरी लाल शर्मा ने अपने पैतृक गाँव भवानीपुर में कम्युनिटी हॉल/धर्मशाला हेतु 10 लाख रूपये की ग्रांट भेजी है| इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी ओर से अपने पैतृक गाँव भवानीपुर हेतु एक फ्रीजर भी भेंट किया है| श्री कृपाल ने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त गाँव भवानीपुर में सोलर लाईट, जिम किट, सिंचाई वाले ट्यूबवेल की पाईप लाईन, आदि विकास कार्यों हेतु शमशेर सिंह दूलो सांसद के सांसद निधि कोष में से पाँच लाख रूपये की और ग्रांट भिजवा दी जाएगी| उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त गाँव भवानीपुर में स्थित माता हरि देवी के मंदिर का भी शीघ्र ही जीर्णोद्धार किया जाएगा| उन्होंने कहा कि शीघ्र ही किशोरी लाल शर्मा स्वयं अपने पैतृक गाँव भवानीपुर का दौरा करेंगे|इस अवसर पर प्रणव कृपाल प्रवक्ता पंजाब प्रदेश यूथ कांग्रेस, मनजीत सिंह, धर्म दास चेची, राजिंदर सिंह सरपंच, राजिंदर सिंह राणा, मनी कुमार, आदि उपस्थित हुए|

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क पर आवारा पशु आने से गाडी खेत मे पलटी, चालक बाल बाल बचा

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर-बंगा रोड पर गुरुद्वारा मट साहिब के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आने के कारण टाटा 407 गाड़ी खेत मे पलट गई, इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से...
article-image
पंजाब

मनजीत कुमार बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नत

गढ़शंकर, 4 दिसंबर: गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर के निवासी सब इंस्पेक्टर मनजीत कुमार नंबर 564/पीएपी बतौर इंस्पेक्टर पदोन्नत हुए। उनकी पदोन्नति पर पीआरटी जहानखेलां होशियारपुर के  कमांडेंट अधिकारी जगमोहन सिंह पीपीएस तथा डीएसपी...
article-image
पंजाब

350 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएंगी कंप्यूटर लैब

चंडीगढ़ :  राज्य सरकार की ओर से करीब 10 वर्ष के बाद स्कूलों के लिए नए कंप्यूटर खरीदे जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से 350 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के...
article-image
पंजाब , समाचार

30,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में फरार सहायक श्रम आयुक्त विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

चंडीगढ़ /दलजीत अजनोहा  :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत पिछले तीन महीनों से फरार हरप्रीत सिंह, पीसीएस, सहायक श्रम आयुक्त, होशियारपुर को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में...
Translate »
error: Content is protected !!