भाई ने की बहन की हत्या : महिला से अवैध संबंध…उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा

by

लुधियाना : लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी बहन की चुन्नी के साथ गला दबा उसकी हत्या कर दी।

पहले यह शोर मचा दिया गया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन बाद में इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को बताया गया कि युवती का भाई के साथ विवाद हुआ था और आरोपी ने हत्या की है। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रीत नगर निवासी ज्योति (22) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में ज्योति के भाई पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ज्योति इलाके में ही स्थित एक प्ले वे स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह मां व दो भाइयों के साथ रहती है। एक भाई ड्राइवरी करता है, जबकि दूसरा जो आरोपी है वह नशे का आदी है। आरोपी के किसी बाहरी महिला के साथ संबंध थे और वह बिना शादी किए ही उसे लाना चाहता था और घर से हिस्सा मांग रहा था। वह घर परिवार वालों को कमरा देने की मांग करता था। मगर घर पर हालात ज्यादा सही नहीं थे तो परिवार वालों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी उसका घर पर झगड़ा हुआ। उसकी बहन ज्योति बीच में बोली तो आरोपी ने चुन्नी से उसका गला दबा उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पहले तो यह बताया गया कि ज्योति ने आत्महत्या की है, लेकिन इलाके के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि ज्योति का भाई के साथ विवाद हुआ था, उसने बहन की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई बचितर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ज्योति का शव परिवार को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस, भाजपा, अकाली और आप पार्टी ने पंजाब को लूटा, मारा और बर्बाद किया – करीमपुरी

बसपा चुनावों में लूटने वालों को साम, दाम, दंड और भेद से सबक सिखाएगी # सतगुरु रविदास जी के गुरुद्वारा साहिब को तोड़ने वालों को संगत माफ नहीं करेगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बहुजन समाज...
article-image
पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के सर्वसमिति से अध्यक्ष चुने गए त्रिभंक दत्त ने पदाभार संभाला

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर के सर्वसमिति से अध्यक्ष चुने गए त्रिभंक दत्त ऐरी ने आज पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी व विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मौजूदगी में पद भार संभाला। इस दौरान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिख गुरुओं के बारे में आतिशी की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो मूल था, कोई छेड़छाड़ नहीं हुई : दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि सिख गुरुओं के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष आतिशी की कथित अपमानजनक टिप्पणी से संबंधित वीडियो की सत्यता...
Translate »
error: Content is protected !!