भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया

by

अच्छला गांव में अनन्या और दिया ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

राखी के पावन धागे से मजबूत हुआ भाई-बहन के प्रेम का बंधन

एएम नाथ। चम्बा : जिला चम्बा सहित पूरे क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पावन त्योहार शुक्रवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में रक्षाबंधन को लेकर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा का सूत्र यानी राखी बांधकर उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हुए उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया।
ग्राम पंचायत साच के अच्छला गांव में भी रक्षाबंधन का पर्व बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनन्या पंडित और दिया शर्मा ने अपने भाइयों भार्गव और गर्वित पंडित की कलाई पर बड़े ही हर्षित मन से राखी बांधी। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार भाइयों का तिलक किया और उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने स्नेह का इजहार किया।
इस दौरान परिवार के सदस्यों में भी खासा उत्साह नजर आया। रक्षाबंधन के मौके पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए गए और परिवारजनों ने मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी त्योहार को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि यह भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, अपनत्व और जिम्मेदारी के मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। अच्छला गांव में भी इस पावन पर्व ने परिवार के सदस्यों के बीच खुशियों और आपसी स्नेह को और गहरा किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित : विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी – नरदेव सिंह कंवर

बिलासपुर 28 सितंबर :  भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश रेपसवाल ने संभाला चंबा के DC का कार्यभार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी है मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा, 6 फरवरी : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज चंबा ज़िला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर के पुराने मेला मैदान में आयोजित होगा उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

मुख्यातिथि फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, पुलिस होम गार्ड व स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा भव्य मार्चपास्ट एएम नाथ। जोगिन्दर नगर, 06 :  अगस्त-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोगिन्दर नगर का उपमंडल स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!