भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से की मुलाकात

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से चंडीगढ मे स्थित बीबीएमबी प्रबंधन के बोर्ड सचिवालय में मुलाकात की गई।
बीबीएमबी एंप्लाइज यूनियन इंटक ब्राच तलवाड़ा के प्रधान अशोक कुमार व सचिव शिव कुमार के सहित कुछ अन्य पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी के बतौर बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं बोर्ड कार्यालय चंडीगढ मे दी। इस मौके बीबीएमबी प्रबंधन पौंग डैम व प्रबंधन बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों की तमाम ज्वलंत लंबित मांगो का हल करने का आग्रह किया गया।
इस दौरान मनोज त्रिपाठी अध्यक्ष के द्वारा यूनियन के उपस्थित तमाम सदस्यो को अपनी तरफ से भरोसा दिलवाया गया कि वह कर्मचारियो की जायज व हक्की मांगो के प्रति सकारात्मक रुख रखते हुए कर्मचारियों के हित मे मांगो का समय रहते उचित हल करने का भरपूर प्रयास करेंगे । यूनियन के आग्रह पर अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी द्वारा जनवरी 2023 माह से लंबित 4 प्रतिशत डीए की फाइल को मौके पर ही, अपनी स्वीकृति प्रदान करने के पश्चात इस फाईल को विशेष सचिव को फारवर्ड की गई। अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने यूनियन पदाधिकारियों को भरोसा दिलवाया गया कि अगली बोर्ड बैठक में कर्मचारियों का लंबित पड़ा इनसेंटिव दिलवाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यूनियन प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी को कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौपा गया।
बीबीएमबी एंप्लाइज यूनियन इंटक ब्राच तलवाड़ा के प्रधान अशोक कुमार व सचिव शिव कुमार ने बताया कि उन की प्रमुख मांगे जिनमे कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति कर्मचारियों को नियमित करने,राज्यों के कर्मचारियों को बोर्ड के वेतनमान देने, बोर्ड में मेडिकल कैशलेस पॉलिसी को जल्द लागू करने,वर्ष 2010 से पहले के पूर्व में अनुकम्पा आधार पर बंद की गई नोकरियों का पत्र जारी करने व यूनियन के साथ जल्द सालाना बैठक करने का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर बीबीएमबी प्रबंधन बोर्ड के विशेष सचिव,चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष मनोज देसवाल ,तलवाड़ा युनिट के प्रधान अशोक कुमार व सचिव शिव कुमार,महासचिव दीपक कुमार दिर्वेदी, कार्यालय सचिव नन्द किशोर, रमेश कुमार उप महासचिव,लख्मीचंद वितीय सचिव, इन्द्रराज प्रधान सलापड आदि भी उपस्थित हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में मौत; समुद्र में डूबने से गए प्राण, विदेश में कर रहे थे पढ़ाई

एएम नाथ। सोलन : सोलन के भाई-बहन की आस्ट्रेलिया में डूबने से मौत हो गई। समाचार मिलने से शहर में मातम छा गया। बुधवार को सोलन निवासी बिट्टू आनंद का बेटा जगजीत (शिवम) और...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1031 उम्मीदवार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए लड़ेंगे चुनाव : 1221 उम्मीदवारों में से 190 उम्मीदवारों ने वापिस लिए नामांकन

चंडीगढ़ :  हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 5 अक्तूबर को हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटो पर होने वाले आम चुनाव के लिए 1559 उम्मीदवारों ने 1746 नामांकन पत्र...
article-image
पंजाब

मामूली विवाद : पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की कर दी हत्या

भादसों :   गांव खेड़ी जट्टां में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिसकर्मी की हत्या पंजाब के भयंकर हालातों का संकेत : खन्ना

जहाँ पुलिस ही सुरक्षित नहीं वहां आम आदमी की क्या सुरक्षा : खन्ना होशियारपुर 18 सितम्बर : पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने अमृतसर में पुलिसकर्मी हरजीत...
Translate »
error: Content is protected !!